India vs South Africa Highest Match Aggregate Record: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार गई. इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया. रांची में खेले गए पहले मैच में भारत को जीत मिली थी. इस मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 5 विकेट पर 358 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में साउथ अफीका ने 49.2 ओवरों में 6 विकेट पर 362 रन बनाकर मैच को अपने नाम करने लिया. दोनों देशों ने मिलकर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया.
4 दिन में टूटा रिकॉर्ड
भारत ने इस मैच में 32 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं, अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 25 चौके और 11 छक्के लगाए. दोनों टीमों ने मिलकर मुकाबले में 720 रनों बनाए. इस तरह से यह भारत-साउथ अफ्रीका ने मिलकर मैच में कुल 720 रन बनाए. यह भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में दोनों टीमों की ओर से बनाया गया सबसे अधिक कुल स्कोर था. इससे पहले दोनों टीमों ने 30 नवंबर को रांची में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में कुल 681 रन बनाए थे. यह रिकॉर्ड 4 दिन के अंदर ही ध्वस्त हो गया.
ये भी पढ़ें: Explained : कब प्रयोग बंद करेंगे गौतम गंभीर? टीम इंडिया की मजबूती ही बनी कमजोरी, लगातार दो वनडे में खुल गई पोल
इस मैच में बने थे 872 रन
क्रिकेट इतिहास में एक ही वनडे मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के नाम है. दोनों ने 12 मार्च 2006 को जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में कुल 872 रन जुटाए थे. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 434 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट खोकर 438 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: 13 साल में पहली बार… ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुआ करिश्माई बॉलर, पिंक बॉल टेस्ट में स्टीव स्मिथ के फैसले से मची खलबली
भारत-साउथ अफ्रीका मैच में क्या हुआ?
रायपुर में खेले गए भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की बात करें, तो भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए. कोहली 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि गायकवाड़ ने टीम के खाते में 105 रन का योगदान दिया. इनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 66 रन जोड़े. विपक्षी टीम के लिए मार्को जानसेन ने 2 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम के लिए एडेन मार्करम ने 98 गेंदों में 110 रन बनाए, जबकि मैथ्यू ब्रीत्जके ने 68 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन जुटाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट निकाले.