6,6,6,6,6,6,6,6: आखिर ओवर में छक्कों की बारिश…इस मैच विनर को बाहर कर पछता रही होगी RCB, गेंदबाजों से मंगवाई रहम की भीख!

6,6,6,6,6,6,6,6: आखिर ओवर में छक्कों की बारिश…इस मैच विनर को बाहर कर पछता रही होगी RCB, गेंदबाजों से मंगवाई रहम की भीख!


Liam Livingstone 8 Sixes: IPL 2026 में अभी काफी महीने बचे हैं, लेकिन माहौल अभी से गर्म है. पिछले 15 नवंबर को सभी 10 टीमों ने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी. अब सभी को मिनी ऑक्शन का इंतजार है, जो 16 दिसंबर को होगा. इस बार जिन बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया उनमें इंग्लैंड का एक विस्फोटक ऑलराउंडर भी है, जिसे RCB ने रिलीज किया है. पिछले सीजन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लिहाजा RCB ने उसे जाने दिया. अब इसी खिलाड़ी ने दुबई में छक्कों की बारिश की है. उसने एक दो नहीं बल्कि अपनी पारी में कुल 8 छक्के कूट डाले. कुल 38 बॉल पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली. खास बात ये है कि 8 में से 5 छक्के तो उसने आखिरी ओवर में ठोके और ये बता दिया कि शायद RCB ने उन्हें रिलीज करके बड़ी गलती की है.

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि लियाम लिविंगस्टोन हैं. जो इन दिनों ILT20 के चौथे सीजन में Abu Dhabi Knight Riders का हिस्सा हैं. उन्होंने 3 दिसंबर की रात Sharjah Warriors के खिलाफ विस्फोटक रुख अपनाया और गेंदबाजों से रहम की भीख मंगवाई. उनकी तूफानी पारी के दम पर ही टीम ने 39 रनों से बड़ी जीत हासिल की.

यह मैच शारजाह के मैदान पर हुआ. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए Knight Riders ने 233 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में शारजाह की टीम 194 रन तक ही पहुंच सकी और 39 रनों से हार गई. Abu Dhabi के ओपनर एलेक्स सिर्फ 32 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि अलीशान शराफू 34 रन जोड़कर पवेलियन लौटे. दो विकेट गिरने के बाद Liam Livingstone और शेरफेन रदरफोर्ड ने खेल की दिशा ही पलट दी. दोनों ने मिलकर 95 रन जोड़े और गेंदबाजों को किसी तरह का मौका नहीं दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


1 ओवर में आए 33 रन

दाएं हाथ के तूफानी खिलाड़ी लिविंगस्टोन ने सिर्फ 38 गेंदों में 82 रन ठोक दिए, जिसमें 2 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट रहा 215.79 रहा. मतलब ये कि लगभग हर गेंद पर उन्होंने रन बनाया. उन्होंने सबसे ज्यादा मार तो Dwaine Pretorius को लगाई, जो शारजाह के लिए आखिरी ओवर लेकर आए थे. उस ओवर में लिविंगस्टोन ने कुल 33 रन कूटे. एक वाइड हुई. फिर पहली गेंद पर सिक्स लगाया. फिर दूसरी पर 2 रन लिए और आखिर की सभी चारों गेंदों पर छक्कों की बारिश कर डाली. लिविंगस्टोन के अलावा रदरफोर्ड ने भी 27 गेंदों में 45 रन का बढ़िया योगदान दिया, जिसकी बदौलत Abu Dhabi Knight Riders 233 रन तक पहुंच पाई थी.

शारजाह के लिए Tim David ने जलवा दिखाया, फिर भी हार मिली

234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शारजाह के बल्लेबाज शुरुआत से ही लय में नहीं दिखे. Tim David ने जरूर संघर्ष किया और 60 रन की पारी खेली. फिर Pretorius ने भी 39 रन जोड़े, लेकिन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. अंत में Adil Rashid ने 11 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के थे, पर टीम 20 ओवर में 194 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई.

RCB ने क्यों किया था रिलीज?

लियाम लिविंगस्टोन को RCB ने इसलिए रिलीज किया था क्योंकि वो महंगे खिलाड़ी थे. पिछले सीजन उन्होंने टीम को निराश किया था. पिछले सीजन की नीलामी में RCB ने इस खिलाड़ी को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले तीन सीजन वो RCB के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे. IPL 2025 में 133.33 के स्ट्राइक रेट से 8 पारी में सिर्फ 112 रन बनाए थे. गेंद से 9 ओवर डाले थे और सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे.

IPL 2026 के ऑक्शन में हो सकती है चांदी

लिविंगस्टोन ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले ये बता दिया कि उनमें कितना दम है. मानो वो कह रहे हों कि आने वाले 19वें IPL सीजन में वो तबाही मचाएंगे. यही वजह है कि नीलामी में उन पर बड़ी बोली लग सकती है. ऑक्शन से पहले उनका ये प्रचंड फॉर्म कई टीमों को उनके पीछे लगाने वाला है.



Source link