ODI में सबसे ज्यादा बार 50+, इस महान खिलाड़ी ने मचाई थी बल्ले से तबाही, देखें पूरी लिस्ट

ODI में सबसे ज्यादा बार 50+, इस महान खिलाड़ी ने मचाई थी बल्ले से तबाही, देखें पूरी लिस्ट


क्रिकेट जगत में आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड कायम होते रहते हैं. खासकर लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में रिकॉर्ड बनते बिगड़ते रहते हैं. लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट कुछ ऐसे भी दिग्गज हुए हैं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत सुनहरे अक्षरों में अपना रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है.दरअसल,आज हम बात कर रहे हैं वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार पचास+ स्कोर बनाने वाले महान खिलाड़ियों के बारे में. वैसे तो सचिन तेंदुलकर वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन विराट कोहली अब हाथ धुलकर उनके पीछे पड़ गए हैं. जी हां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बैक टू बैक सेंचुरी जड़कर कोहली इस फेहरिस्त में भी ऊपर आ गए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला…

सचिन तेंदुलकर 

इस मामले में नंबर 1 पर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन वनडे क्रिकेट के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. पूरे क्रिकेट जगत में उनके नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. वहीं, अगर शतक की बात करें तो उनके नाम वनडे में 49 शतक हैं, विराट कोहली इस मामले में उन्हें काफी पीछे छोड़ गए हैं. अब कोहली के नाम 53 शतक हैं,लेकिन सबसे ज्यादा पचासा जड़ने का रिकॉर्ड आज भी सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान 463 वनडे की 452 पारियों में 44.78 की औसत से 145 बार पचास + स्कोर बनाने का कारनामा किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली 

विराट कोहली ने अपने अभी तक के वनडे करियर में खेले 307 मैचों की 295 पारियों में 58.90 की औसत से 14492 रन बनाए हैं. साथ में उन्होंने 53 सबसे ज्यादा वनडे शतक ठोके हैं और 128 बार 50+ स्कोर बनाने का कारनामा किया है. कोहली ने दमदार वापसी करते हुए क्रिकेट जगत में अपने नाम का डंका पीट दिया है. वह जिस हिसाब से खेल रहे हैं ये कहना गलत नहीं जल्द वह सचिन के सबसे ज्यादा बार 50 + बनाने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे.

कोहली का कमबैक
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती मैचों में फ्लॉप रहने के बाद विराट ने गजब का  कमबैक किया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले गए दोनों वनडे मैचों में लगातार सेंचुरी जड़कर ये साबित कर दिया उन्हें विश्व का नंबर 1 खिलाड़ी क्यों कहा गया है. यह उनके करियर का 53 वां वनडे शतक और औवरऑल 84 वां शतक जड़कर इतिहास कायम कर दिया.

  ये भी पढ़ें: वेन्यू किंग्स…,एक मैदान पर सबसे अधिक शतक ठोकने वाले टॉप-3 बल्लेबाज, ये दिग्गज है नंबर 1



Source link