बेजुबान को ‘भौंकने’ पर मिली खौफनाक सजा, संचालक ने कुत्ते को गोली से उड़ाया, पेट्रोल पंप की सुरक्षा में था तैनात

बेजुबान को ‘भौंकने’ पर मिली खौफनाक सजा, संचालक ने कुत्ते को गोली से उड़ाया, पेट्रोल पंप की सुरक्षा में था तैनात


Last Updated:

Dhar News: एमपी के धार में एक बेजुबान जानवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने भौंकने की ‘गुस्ताखी’ कर दी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है.

नवीन मेहर, धार

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र से पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां इंसानियत उस वक्त शर्मसार हो गई जब एक बेजुबान जानवर को सिर्फ इसलिए गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उसने भौंकने की ‘गुस्ताखी’ कर दी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पंप की सुरक्षा के लिए पाला था कुत्ता
घटना ग्राम पडियाल की है. खबर के मुताबिक, पेट्रोल पंप संचालक महेंद्र सिंह अलावा ने अपने पंप की सुरक्षा के लिए एक कुत्ता पाल रखा था. बताया जा रहा है कि यह कुत्ता पास ही स्थित नायरा पेट्रोल पंप की ओर चला गया और वहां भौंकने लगा.

गुस्से में बंदूक उठा कर दी हत्या
कुत्ते का भौंकना नायरा पेट्रोल पंप के संचालक माधु सिंह को इतना नागवार गुजरा कि वह अपना आपा खो बैठा. गुस्साए माधु सिंह ने अपनी बंदूक उठाई और बेजुबान जानवर पर गोली चला दी. गोली लगते ही कुत्ते की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

आरोपी पर केस दर्ज
इस अमानवीय घटना से आहत होकर फरियादी महेंद्र सिंह ने तुरंत कुक्षी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी माधु सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस अब मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

बेजुबान को ‘भौंकने’ पर मिली खौफनाक सजा, संचालक ने कुत्ते को गोली से उड़ाया



Source link