मानवता हुई शर्मसार, बुजुर्ग महिला की तड़प-तड़पकर मौत, लेकिन डॉक्टर्स ने नहीं ली सुध

मानवता हुई शर्मसार, बुजुर्ग महिला की तड़प-तड़पकर मौत, लेकिन डॉक्टर्स ने नहीं ली सुध


Last Updated:

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां इलाज के लिए विभागों के चक्कर काटते-काटते बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम. परिजनों ने बाद में आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने देखने तक की जहमत नहीं उठाई और मौत के बाद रिकॉर्ड में हेराफेरी की कोशिश की. इसके बाद अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं.

Zoom

अस्पताल में महिला ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Rewa News: विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल संजय गांधी मेमोरियल में संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो गई हैं. यहां इलाज कराने आई 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला एकादशी पटेल की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि वे अपनी दादी को लेकर अस्पताल के हर विभाग में भटकते रहे, मिन्नतें करते रहे, लेकिन सफेद कोट पहने किसी भी भगवान का दिल नहीं पसीजा.

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जब बुजुर्ग महिला ने बोलना बंद कर दिया और उनकी स्थिति नाजुक हो गई, तो अपनी खाल बचाने के लिए डॉक्टरों ने सुबह का कटा हुआ पुराना पर्चा गायब कर दिया. आनन-फानन में नया ओपीडी पर्चा कटवाकर, उन्हें आईसीयू भेजा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सामने आई सफाई
जब महिला ने दम तोड़ दिया. दुखी परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर अपने गृह ग्राम खजुहा कला रवाना हो गए. मामले पर जब बवाल बढ़ा, तो हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से इस पर सफाई भी सामने आई है.

हॉस्पिटल के अधीक्षक ने कही मामले की जांच करवाने की बात
संजय गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कोई डॉक्टर या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी. जहां तक मुझे पता चला है कि वृद्धा महिला थीं और उनका इलाज चल रहा है. वह लोग थोड़ा लेट लेकर आए और दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका. मरीजों ने जो आरोप लगाए हैं. अगर लिखित उनकी शिकायत आती है, तो हम उसकी जांच कराएंगे.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link