Shocking: टेस्ट में 60.97 का एवरेज, लोग ब्रैडमैन से करते रहे तुलना, 23 मैचों में ही करियर का हुआ दर्दनाक अंत

Shocking: टेस्ट में 60.97 का एवरेज, लोग ब्रैडमैन से करते रहे तुलना, 23 मैचों में ही करियर का हुआ दर्दनाक अंत


दुनिया का एक महान क्रिकेटर ऐसा रहा है, जिसका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर महज 23 मैचों में ही खत्म हो गया. लोग इस क्रिकेटर की तुलना महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से करते थे. टेस्ट क्रिकेट में इस धाकड़ बल्लेबाज का औसत 60.97 का रहा है. यह धुरंधर बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम पोलाक हैं. ग्रीम पोलाक ने 6 दिसंबर 1963 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए ब्रिस्बेन के मैदान पर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था.

टेस्ट में 60.97 का एवरेज

ग्रीम पोलाक टेस्ट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत के मामले में टॉप-4 बल्लेबाजों में शुमार हैं. टेस्ट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत के मामले में डॉन ब्रैडमैन (99.94), कामिंदु मेंडिस (62.66) और एडम वोजेस (61.87) ही ग्रीम पोलाक से आगे हैं. ग्रीम पोलाक साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलाक के चाचा भी लगते हैं. ग्रीम पोलाक एक ताकतवर बल्लेबाज थे. ग्रीम पोलाक की सबसे बड़ी खूबी उनकी टाइमिंग थी. ग्रीम पोलाक डेब्यू मैच में उस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, जिसमें उनके बड़े भाई पीटर पोलाक भी मौजूद थे. वही पीटर पोलाक, जिनके बेटे शॉन पोलाक ने आगे चलकर साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी भी की.

Add Zee News as a Preferred Source


23 मैचों में ही करियर का हुआ दर्दनाक अंत

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि ग्रीम पोलाक में डॉन ब्रैडमैन और गैरी सोबर्स जैसे खिलाड़ियों के बराबर टैलेंट था, लेकिन साउथ अफ्रीका में रंगभेद की नीति को लेकर जारी विवाद के चलते साउथ अफ्रीकी टीम पर साल 1970 में बैन लगा दिया गया, जिसने ग्रीम पोलाक के शानदार करियर का अंत कर दिया. साल 1991 में साउथ अफ्रीकी टीम से यह प्रतिबंध हटा, लेकिन उस समय ग्रीम पोलाक करीब 47 साल के थे. इस छोटे से करियर में ग्रीम पोलाक ने अपनी शानदार चमक बिखेरी.

फर्स्ट क्लास करियर में 20940 रन

ग्रीम पोलाक के फर्स्ट क्लास करियर को देखें, तो उन्होंने 262 मुकाबलों की 437 पारियों में 54.67 की औसत के साथ 20,940 रन बनाए. इस दौरान 64 शतक और 99 अर्धशतक शामिल रहे. लिस्ट-ए क्रिकेट में ग्रीम पोलाक ने 118 मैच खेले, जिसमें 50.06 की औसत के साथ 4,656 रन जुटाए. इसमें ग्रीम पोलाक के नाम 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल रहे. महज 16 साल की उम्र में पहला फर्स्ट-क्लास शतक जड़ने वाले ग्रीम पोलाक ने 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक लगाया था. ग्रीम पोलाक ने अपने तीसरे ही मुकाबले में 122 रन की पारी खेली. अगले मैच में 175 रन जड़े. यह दोनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले गए थे.

टेस्ट क्रिकेट में ठोके 2256 रन

ग्रीम पोलाक ने दिसंबर 1966 में खेले गए टेस्ट मैच में 209 रन की पारी खेली. इसके बाद फरवरी 1970 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 274 रन बनाए, जो लंबे वक्त तक साउथ अफ्रीकी टेस्ट रिकॉर्ड रहा. बाएं हाथ के बल्लेबाज ग्रीम पोलाक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सिर्फ 23 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसकी 41 पारियों में 60.97 की औसत के साथ 2,256 रन बनाए. इसमें 7 शतक और 11 अर्धशतक शामिल थे.



Source link