अशोकनगर में शनिवार 6 दिसंबर को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र के तहत RDSS योजना के अंतर्गत कंडक्टर क्षमता बढ़ाने और ट्रांसफर का कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के कई स्
.
इन इलाकों में होगी बिजली कटौती
विदिशा रोड फीडर से सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे पॉलिटेक्निक कॉलेज, त्रिदेव मंदिर क्षेत्र, शिवपुरी पब्लिक स्कूल, सूरज एग्रो, रॉयल पैराडाइज, रॉयल पार्क और विदिशा रोड के बाद का क्षेत्र सहित कई इलाके प्रभावित होंगे।
कंपनी ने सूचित किया है कि बिजली सप्लाई बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।