आमला पुलिस ने 30 लाख की चोरी का किया खुलासा: यूपी से आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने टीम को पुरस्कृत किया – Betul News

आमला पुलिस ने 30 लाख की चोरी का किया खुलासा:  यूपी से आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने टीम को पुरस्कृत किया – Betul News


आमला पुलिस ने नाहिया स्थित एक स्टोन क्रेशर से चोरी हुए 30 लाख रुपए कीमत के मिलर ट्रक की चोरी का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी हुआ ट्रक भी बरामद कर लिया गया है।

.

एम.के. मालवीय स्टोन क्रेशर के सुपरवाइजर गोलू बराठे ने पुलिस को बताया था कि ड्राइवर हरिओम अडलक ट्रक (MP 41 ZK 3311) को साइट से लाकर खड़ा कर गया था।रात करीब 11:30 बजे जब सुपरवाइजर क्रेशर पहुंचे तो ट्रक वहां से गायब मिला।

सूचना पर आमला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज के जरिए पहचान, टीम पहुंची बुलंदशहर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे टोल प्लाजा और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद टीम को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भेजा गया।

पुलिस ने वहां से 19 वर्षीय कृष्णकुमार पुत्र शेरसिंह, निवासी ग्राम महाब, थाना स्वाना को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल कर लिया।

2 दिसंबर को लावारिस हालत में मिला ट्रक पुलिस ने 2 दिसंबर को चोरी हुआ ट्रक पाढर क्षेत्र में हाईवे किनारे लावारिस हालत में बरामद कर लिया था।ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले के खुलासे पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने टीम की प्रशंसा की और पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुरस्कृत कर्मचारी-

  • निरीक्षक मुकेश ठाकुर — ₹1000
  • उपनिरीक्षक अमित पवार — ₹2000
  • प्रआर अनंतराम यादव — ₹1500
  • प्रआर बसंत उइके — ₹1500
  • आरक्षक जितेंद्र पवार — ₹1500
  • आरक्षक नागेंद्र सिंह — ₹1500
  • साइबर सेल, बैतूल के आरक्षक राजेंद्र उइके — ₹1000

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link