IPL 2026 Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के आगामी सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी. संजू सैमसन के चेन्नई सुपरकिंग्स में जाने से अब टीम नए कैप्टन की तलाश में है. शेन वॉर्न, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों की कप्तानी में खेल चुकी यह टीम अभी यह फैसला नहीं कर पाई है कि उसे युवा खिलाड़ी के साथ आगे बढ़ना है या अनुभव पर भरोसा करना है. मीडिया रिपोर्टों में कई नाम सामने आए हैं, लेकिन अब तक किसी पर अंतिम मुहर नहीं लगी है.
सैमसन ने 33 मुकाबलों में दिलाई थी जीत
संजू सैमसन ने 67 मैचों में कप्तानी की. वह 2021 से 2025 तक टीम के लीडर रहे और 33 मुकाबलों में जीत दिलाई. 32 मैचों में राजस्थान हारा और एक टाई पर छूटा. एक मैच बेनतीजा रहा. राजस्थान के लिए वह सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी. उन्होंने फ्रेंचाइजी को 2022 में फाइनल तक भी पहुंचाया था. हालांकि, टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार गई थी. अब वह चेन्नई सुपरकिंग्स में चले गए तो राजस्थान नए कप्तान की तलाश कर रही है.
हम ऐसे 4 खिलाड़ियों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं जो राजस्थान के अगले कप्तान हो सकते हैं…
ध्रुव जुरेल: दाएं हाथ के विकेटकीपर कप्तान ध्रुव जुरेल RR के अगले कैप्टन बनने के लिए फेवरेट लग रहे हैं. इस युवा विकेटकीपर-बैटर ने आईपीएल में अपने मैच अवेयरनेस से सभी का दिल जीता है.उन्होंने अक्सर दबाव में अहम पारियां खेली हैं. एक नियमित खिलाड़ीऔर टीम के विकेटकीपर के तौर पर जुरेल का मैदान पर पहले से ही एक अहम रोल है. विकेटकीपर होने के नाते वह पूरे मैदान पर नजर रखते हैं और टीम के पूर्व कप्तान सैमसन भी विकेटकीपर ही थे. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जुरेल का हेड कोच कुमार संगकारा के साथ अच्छा कनेक्शन है, जिससे उनके चांस बढ़ सकते हैं.
यशस्वी जायसवाल : दूसरे मजबूत उम्मीदवार यशस्वी जायसवाल हैं. वह भारत के सबसे टैलेंटेड युवा बल्लेबाजों में से एक हैं. जायसवाल राजस्थान के लिए टॉप ऑर्डर में लगातार अच्छा खेलते हैं. उन्होंने लीडरशिप क्वालिटी की झलक दिखाई है. टीम मैनेजमेंट चाह सकता है कि वह इस समय अपनी बैटिंग पर ध्यान दें, क्योंकि एक ओपनर और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर उनका रोल अहम है. इसके बावजूद जायसवाल कप्तानी की चर्चा में बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Ashes: 1 लाख लोगों ने देखा मैच… फिर भी करोड़ों का नुकसान, क्रिकेट बोर्ड का छलका दर्द, कौन कसूरवार?
रवींद्र जडेजा : चेन्नई सुपरकिंग्स से टीम में आए रवींद्र जडेजा कप्तानी के लिए प्रबल दावेदारों में एक हैं. उनके पास चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कप्तानी का अनुभव भी है. वह टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी होंगे और ऐसे में फैंस उन्हें इस भूमिका में दे सकते हैं. जडेजा 2008 में चैंपियन बनने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे. अब देखना है कि उन्हें वापस टीम में शामिल करने बाद फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान बनाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें: वनडे में फिनिशर के लिए तरस रही टीम इंडिया, ये 5 खूंखार बल्लेबाज सेलेक्शन के दावेदार, छक्कों में करते हैं डील
रियान पराग : आक्रामक बल्लेबाज रियान पराग ने पिछले साल सैमसन के चोटिल होने पर टीम की कमान संभाली थी. वह घरेलू क्रिकेट में असम की कप्तानी कर रहे हैं, जिसमें सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी भी शामिल है. आईपीएल 2025 में उन्होंने आठ मैचों में टीम की कप्तानी की थी. उस समय यशस्वी टीम में भी थे, लेकिन मैनेजमेंट ने रियान पर भरोसा जताया था. ऐसे में इस बार भी उनका पलड़ा भारी लग रहा है.