ग्वालियर में पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म: बच्चों को मारने की धमकी दी, बोला- आवाज निकली तो गला दबा दूंगा – Madhya Pradesh News

ग्वालियर में पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म:  बच्चों को मारने की धमकी दी, बोला- आवाज निकली तो गला दबा दूंगा – Madhya Pradesh News



ग्वालियर के घाटीगांव थाने का फाइल फोटो

ग्वालियर में एक 45 वर्षीय विवाहिता से उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। घटना के समय विवाहिता घर में अकेली थी, क्योंकि उसका पति मजदूरी करने घर से बाहर गया था। आरोपी दोस्त ने इसी का फायदा उठाकर घर में घुसा और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर मह

.

घटना बीते गुरुवार शाम को पुलकापुरा इलाके की है। घटना के दौरान महिला का पति अचानक घर आ पहुंचा और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर मौके से भाग लिया। घटना के बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बाहर की रहने वाली है और पिछले कुछ सालों से पुल का पुरा क्षेत्र में अपने पति और चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। शाम को उसके पति का दोस्त मधुराज जाटव (पुत्र प्रहलाद जाटव, निवासी नयापुरा, जामना रोड, भिंड) उसके घर पहुंचा। जब महिला ने आने का कारण पूछा तो उसने केवल मुलाकात करने की बात कही। जान-पहचान होने के कारण महिला ने उसे घर में आने दिया।

थोड़ी देर बाद आरोपी ने महिला को अकेला पाकर जबरन दूसरे कमरे में खींचना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरकर महिला कुछ नहीं कह पाई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।

इसी दौरान काम से लौटकर उसका पति घर पहुंच गया। उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन मधुराज धक्का देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link