झाबुआ एसडीएम भास्कर गाचले ने टीम का किया सम्मान।
झाबुआ जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों 193 झाबुआ, 194 थांदला और 195 पेटलावद में 100 प्रतिशत ई-एफ डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि जिले में निर्वाचन कार्य क
.
कलेक्टर नेहा मीना ने टीम को दी बधाई
इस सफलता पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नेहा मीना ने सभी संबंधित दलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पूरे जिले की सामूहिक प्रतिबद्धता और मजबूत कार्यप्रणाली का प्रमाण है।
कलेक्टर मीना ने कहा, “यह उपलब्धि बताती है कि झाबुआ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया गया है। टीम के समन्वय और अनुशासन ने इसे संभव बनाया।”
मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करते SDM
सभी विभागों का रहा सराहनीय सहयोग
इस उपलब्धि में तीनों विधानसभाओं के ईआरओ, एईआरओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ, मास्टर ट्रेनर, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ सहित पूरी निर्वाचन टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, कोटवारों और अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने घर-घर सर्वेक्षण, जानकारी संग्रह और सत्यापन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।