महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति अस्पताल से गायब: नवविवाहिता का शव अस्पताल में स्ट्रेचर पर मिला, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया – Gwalior News

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति अस्पताल से गायब:  नवविवाहिता का शव अस्पताल में स्ट्रेचर पर मिला, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया – Gwalior News


नवविवाहित शालिनी राणा, जिसकी संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत।

ग्वालियर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना न्यू कॉलोनी घोसीपुरा मुरार में शुक्रवार की है। ससुराल पक्ष के लोग उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मायका पक्ष जब अस्पताल पहुंचा तो महिला का शव स्ट्रेचर पर पड़ा था। मायके पक्ष ने हत्य

.

जिसके बाद महिला का पति अस्पताल में शव को छोड़कर भाग गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची है। शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पड़ताल की जा रही है।

मृतका अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ी हुई है।

ग्वालियर के पिछोर गढ़ी निवासी 20 वर्षीय शालिनी पुत्री देवेन्द्र सिंह राणा का विवाह 27 मई 2025 को मुरार के न्यू कॉलोनी घोसीपुरा निवासी अनुराग सिंह राणा से हुआ था। अनुराग एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करते हैं। शुक्रवार दोपहर को शालिनी के ससुर सतेन्द्र सिंह राणा की नजर पड़ी कि बहू ने फांसी लगा ली है। ससुर ने तत्काल देवेन्द्र सिंह को कॉल कर बताया कि शालिनी ने फांसी लगा ली है और वह उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर आ गए हैं और तुम भी वहां आ जाओ।

घटना का पता चलते ही उन्होंने अपने दामाद मीरेन्द्र निवासी जीवाजी नगर को कॉल किया। कॉल मिलते ही मीरेन्द्र ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। यहां पर शालिनी का शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। छह माह पहले शादी हुई थी शादी बताया गया है कि मृतका का विवाह छह माह पूर्व हुआ था और ससुराल पक्ष की मांग पर तीस लाख रुपए की शादी की थी। पर उसके बाद भी शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग शालिनी को कार के लिए परेशान कर रहे थे, जबकि शादी में कैश के साथ ही कार भी दी थी, जिसे उन्होंने बेटी के नाम पर किया था।

दामाद का कहना था कि पैसे आपने पिता (बेटी के ससुर) को दिए और कार अपनी बेटी के नाम की है, इसमें मुझे क्या मिला। विवाद के बाद मायके पक्ष के लोग शालिनी को अपने साथ ले गए थे। कुछ दिन पहले ही उसे वापस ससुराल भेजा था। मारपीट कर उसकी हत्या की गई है। उसके गले पर निशान थे। शालिनी का पति हो गया गायब मायके पक्ष का कहना है कि सुबह से शालिनी का पति गायब है और उन्होंने कई बार उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला है, इससे शंका है कि उसने ही शालिनी की हत्या की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।



Source link