रोहित-विराट की सुरक्षा में चूक, रायपुर वनडे में टीम के साथ घुमता रहा अपराधी

रोहित-विराट की सुरक्षा में चूक, रायपुर वनडे में टीम के साथ घुमता रहा अपराधी


Last Updated:

छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही की बात सामने आई है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सुरक्षा रायपुर के एक हिस्ट्रीशीटर को सौंपी गई थी, जिस कई मामलों में केस दर्ज है. ऐसे में अब छत्तीसगढ़ क्रिकेट पर सवाल उठ रहे हैं.

रायपुर वनडे में टीम इंडिया की सुरक्षा में बड़ी चूक

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही की बात सामने आई है. इस मैच के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा ऐसे लोगों के हाथों में दी गई थी, जो दर्जन भर मामलों में आरोपित है. इस घटना के सामने आने के बाद अब छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ सवालों के घेरे में हैं. ये पूरा मामला तब सामने आया जब एक वीडियो में रायपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश वसीम बाबू को खिलाड़ियों के साथ देखा गया.

वसीम बाबू पर दर्ज है आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. वसीम बाबू में रायपुर में एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी चलता है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे के लिए वसीम के एजेंसी को मैदान और खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली थी. सुरक्षा में तैना कई ऐसे बाउंसर नजर आए थे जिनका अपराधिक रिकॉर्ड है.

6 महीने पहले निकला था वसीम बाबू का जुलूस

रायपुर में वसीम बाबू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. 6 महीने पहले रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में वसीम के बाउंसर और मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी. रिपोर्टर्स रायपुर में हुए एक चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग करने अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान वसीम बाबू के बाउंसर्स ने रिपोर्टर को घायल शख्स की न्यूज बनाने से रोक दिया.

सिर्फ इतना ही नहीं, बसीम बाबू की तरफ से मीडियाकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस घटना के संज्ञान में आते ही रायपुर के पुलिस प्रसाशन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में वसीम बाबू को हथकड़ी पहनाकर एक जुलूस निकाला था.

रायपुर में हार गई थी टीम इंडिया

रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 4 गेंद रहते 6 विकेट पर 362 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर सीरीज को 1-1 से बराबरी की.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

रोहित-विराट की सुरक्षा में चूक, रायपुर वनडे में टीम के साथ घुमता रहा अपराधी



Source link