Last Updated:
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में सुरक्षा में बड़ी चूक की बात सामने आई है. छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैदान की सुरक्षा ऐसे लोगों के हाथों में सौंपी थी, जिनपर रायपुर में अलग-अलग मामले में आधे दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच में सुरक्षा में बडी सेंध सामने आई है. दरअसल मैच के दौरान मैदान के अंदर खिलाडियों की सुरक्षा उन बाउंसरो को दी गई थी जो शहर के मौदहापारा और खम्हारडीह थानों में अपराधिक मामलों में संलिप्त है. इस घटना के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के पदाधिकारियों पर कई बड़े सवाल खडे हो रहे है.
सबसे बडा सवाल छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ पर इस बात का खड़ा हो रहा है कि कई अपराधिक मामलो मे संलिप्त आरोपी बाउंसर वसीम बाबू और उसके साथियों को देश भारतीय टीम के खिलाड़ी और भारत आये साउथ अफ्रीका के खिलाडियों की मैदान में सुरक्षा पुलिस के अनुभवी लोगो को न सौंपकर अपराधिक मामलों में संलिप्त जमानत पर छूटे लोगो के हाथ में सौंपकर पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है.
विदेशी खिलाड़ियों साथ रील बना रहे थे बाउंसर
ये बाउंसर ड्यूटी के दौरान खिलाड़ियों के आने-जाने के दौरान आगे पीछे खड़े होकर रील बनाते हुए खिलाड़ियों के पहचान और लोकेशन डिस्क्लोज करते नजर आये. खिलाडियों की सुरक्षा में सेंध सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ क्रिकेट के अधिकारी, पदाधिकारी कुछ भी बोलने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं. मैदान में आकर अपने फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली के पैर छूने वाले पर मामले पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन जिनपर गंभीर अपराध के मामले दर्ज है उनको ही खिलाड़ियों की सुरक्षा कैसे दे दी गई.
सिर्फ इतना ही नही शहर में इस बात की भी चर्चा तेज है कि स्थानीय छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपने परिजनो,पड़ोसियों समेत कई लोगो को फ्री पास इतने बांट दियए कि जिन्होंने पैसे देकर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर टिकट हासिल किया वो स्टेडियम के बाहर हंगामा करते नजर आये और फ्री पास वाले लोग उनकी जगहों पर पहले जाकर बैठ गए. बीसीसीआई के हैंडओवर होने के बाद रायपुर में यहां पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें