विदेश में आलीशान घर, एक से एक लग्जरी गाड़ियां… रोहित का जिगरी करोड़ों का मालिक

विदेश में आलीशान घर, एक से एक लग्जरी गाड़ियां… रोहित का जिगरी करोड़ों का मालिक


नई दिल्ली. टीम इंडिया के ‘गब्बर’ और रोहित शर्मा के जिगरी यार शिखर धवन आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी से तमाम रिकॉर्ड्स बनाने वाले धवन भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. वह नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. इन सबके अलावा धवन अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. चलिए आज हम धवन के जन्मदिन पर आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं. यह भी बताएंगे कि वह संन्यास लेने के बाद कहां-कहां से कमाई करते हैं.

भारत के विस्फोटक ओपनर्स में शुमार धवन
धवन का नाम भारत के उन ओपनर बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इंटरनेशनल गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए रनों का अंबार लगाया. 2013 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन का बल्ला जमकर बोला और टीम इंडिया को यह टूर्नामेंट जिताने में उनका बड़ा रोल रहा. वह सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. 2015 वनडे वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने ढेरों रन बनाए. इन दोनों टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. इन सबके अलावा आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा.

शिखर धवन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं.

कई रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा
अपने शानदार करियर के दौरान धवन ने कई रिकॉर्ड्स भी कायम किए. टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक ठोकने का कीर्तिमान उनके ही नाम है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में धवन ने सिर्फ 85 गेंदों में सैकड़ा पूरा कर लिया था. इसके अलावा वह लगातार दो बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्डन बैट जीतने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. 40 साल के धवन ने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 T20I मैच खेले. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 10867 रन बनाए.

एक से एक लग्जरी गाड़ियां
शिखर धवन लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं. उनके पास महंगी कारों का कलेक्शन है. रील्स बनाने के शौकीन धवन के पास बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, ऑडी और रेंज रोवर की कारें हैं. धवन के कार कलेक्शन में रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-बेंज GLS, बीएमडब्ल्यू M8, रेंज रोवर वेलार और ऑडी A6 शामिल हैं.

धवन के पास कौन-कौन सी कारें हैं?

कहां-कहां से होती है कमाई?
अपने खेल के दिनों में धवन BCCI के ग्रेड A एनुएल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल थे, जिसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये मिलते थे. इसके अलावा आईपीएल में भी उन्हें करोड़ों रुपये मिलते थे. धवन को अब कई ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से मोटी रकम मिलती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धवन कई अलग-अलग सेक्टर के जाने-माने ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं. वह QUE Eyewear, MotoGP India और TagZ Foods जैसे ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं. इन ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी सालाना 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई होती है. वह वेंचर कैपिटल फर्म, यशआ ग्लोबल कैपिटल, दा वन स्पोर्ट्स और शिखर धवन फाउंडेशन के फाउंडर हैं. धवन ने UpStox और TagZ Foods जैसी कंपनियों में भी इन्वेस्ट किया है.

भारत ही नहीं, विदेश में करोड़ों का घर
धवन कई प्रॉपर्टीज के भी मालिक हैं. उनके पास दिल्ली और मुंबई में ये प्रॉपर्टीज हैं. धवन का गुरुग्राम में एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसे कथित तौर पर उन्होंने 69 करोड़ रुपये में खरीदा था. यह भारत में किसी खिलाड़ी द्वारा की गई सबसे महंगी रियल एस्टेट खरीदारी में से एक थी. सिर्फ भारत ही नहीं धवन का ऑस्ट्रेलिया में भी आलीशान घर है. साल 2015 में करीब 730000 डॉलर खर्च करके उन्होंने यह घर खरीदा था. इसकी कीमत अगर भारतीय करेंसी में देखी जाए तो यह लगभग सात करोड़ के आस पास बैठती है.

धवन की नेटवर्थ कितनी है.

कितने करोड़ के मालिक हैं धवन?
बात करें धवन के नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024-25 तक धवन की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 145-155 करोड़ रुपये है.

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन.

कौन हैं धवन की नई गर्लफ्रेंड?
बता दें कि धवन का 2023 में उनकी आयशा मुखर्जी से तलाक हो चुका है, जिनसे उनके एक बेटा (जोरावर) है. हालांकि, धवन अब प्यार की पिच पर नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं. वह सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर चुके हैं, जो आयरलैंड की नागरिक हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दोनों को पहली बार साथ में देखा गया था, जिसके बाद से ही धवन उनके साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.



Source link