Last Updated:
Dhurandhar Public Review Bhopal: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेताओं से सजी बहुचर्चित फिल्म धुरंधर आखिरकार देशभर के सिनेमाघरों के रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर कई फैंस में उत्सुकता देखने को मिली. भोपाल की जनता ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है.
भोपाल. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज अभिनेताओं से सजी फिल्म धुरंधर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही हलचल मचाने लगी है. इस फिल्म को अपने ओपनिंग डे पर ही पब्लिक का शानदार रिस्पांस मिला है. राजधानी भोपाल के सिनेमाघरों में भी रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर मूवी को खासा पसंद किया जा रहा है. यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनर उरी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी है. अब आखिर दर्शकों को कैसी लगी स्टार्स से सजी यह फिल्म.
धुरंधर फिल्म के पहले दिन ही फिल्म निर्माताओं ने फैंस को बड़ा गिफ्ट देते हुए मूवी के पार्ट-2 की रिलीज डेट भी बता दी है. जिसके मुताबिक धुरंधर-2 फिल्म 19 मार्च 2026 में रिलीज होगी. राजधानी भोपाल में फिल्म देखकर बाहर निकल रहे एक दर्शक ने कहा कि इसका पार्ट-2 भी देखने आएंगे. उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई.
इस कलाकार की जबरदस्त एक्टिंग फैंस को आई पसंद
राजधानी भोपाल में धुरंधर अपने पहले ही उम्मीद से बेहतर शुरुआत कर पाई, जितने भी लोगों ने फिल्म देखी उनको अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग खूब पसंद आई.
स्टार्स से सजी है धुरंधर, क्या मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर बनी है फिल्म
धुरंधर मूवी रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बनने लगी है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे धुरंधर अभिनेता स्क्रीन पर एक्टिंग करते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म के लास्ट में फिल्म के मेकर्स ने धुरंधर-2 के रिलीज होने का समय भी बता दिया है, जो 19 मार्च 2026 है. जिसके बाद फैंस के अंदर सस्पेंस और बढ़ गया है. इस मूवी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, ये फिल्म मेजर मोहित शर्मा की असल जिंदगी की कहानी बन बनाई गई है लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
About the Author
Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें