क्या करके मानेंगे संजू, हारे हुए मैच में भी तूफानी बैटिंग से मचाई तबाही

क्या करके मानेंगे संजू, हारे हुए मैच में भी तूफानी बैटिंग से मचाई तबाही


Last Updated:

Sanju Samson Fifty in SMAT: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में संजू ने केरल के लिए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई.

संजू सैमसन ने केरल के लिए दमदार खेली अर्धशतकीय पारी

नई दिल्ली: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपने प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. संजू फिलहाल घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं. केरल के कप्तान संजू ने एलीट ग्रुप ए में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में 56 गेंद में नाबाद 73 रनों की पारी खेलकर धूम मचा दी. अपनी इस पारी में संजू ने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. टूर्नामेंट के इस सीजन में संजू की ये दूसरी फिफ्टी है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में संजू सैमसन ने 51, 19, 43, 1, 46 और 73 रनों की पारी खेली है.

हालांकि, संजू सैमसन की ये दूसरी फिफ्टी उनकी टीम केरल के किसी काम नहीं आ पाई है. संजू की दमदार बल्लेबाजी के बावजूद केरल की टीम आंध्र प्रदेश की घातक गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 119 रन ही बना पाई. केरल की तरफ से 7 बल्लेबाज ऐसे रहे जो दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाए. संजू के अलावा 8वें नंबर बैटिंग करने उतरे मोहम्मद निधीश 13 रन बनाकर दूसरे सर्वोच्च स्कोर रहे.

12 ओवर में आंध्रा ने जीत लिया मैच

संजू सैमसन की कप्तानी वाली केरल के खिलाफ आंध्र प्रदेश की टीम ने सिर्फ 12 ओवर में मैच को जीत लिया. सिर्फ 120 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आंध्रा की टीम ने 3 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच को खत्म किया. आंध्रा की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे श्रीकर भरत ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 28 गेंद में 53 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए.

इसके अलावा अश्विन हेबर ने 20 गेंद में 27 रनों का योगदान दिया, जबकि पलय अविशान ने 12 गेंद में 20 रन कूटे. वहीं साइक रशीद 6 और कप्तान रिकी भुई 9 रन बनाकर नाबाद रहे. केरल की तरफ से बीजू नारायण, विग्नेस पुथुर और अब्दुल बासिथ ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

क्या करके मानेंगे संजू, हारे हुए मैच में भी तूफानी बैटिंग से मचाई तबाही



Source link