पीएम आवास योजना में घोटाला, 17 हितग्राहियों पर FIR: बालाघाट नपा को वसूली में दिक्कत; CMO ने थाने में दिया आवेदन, पुलिस कर रही जांच – Balaghat (Madhya Pradesh) News

पीएम आवास योजना में घोटाला, 17 हितग्राहियों पर FIR:  बालाघाट नपा को वसूली में दिक्कत; CMO ने थाने में दिया आवेदन, पुलिस कर रही जांच – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। अक्टूबर महीने में उजागर हुए इस मामले में नगरपालिका ने 133 ऐसे हितग्राहियों को यह राशि जारी कर दी थी, जिन्होंने आवास का निर्माण ही नहीं किया। अब नगरप

.

शासन के निर्देश के बाद नगरपालिका ने इन हितग्राहियों के नाम सरेंडर तो कर दिए हैं, लेकिन वसूली चुनौती बनी हुई है। नपा सीएमओ के अनुसार, कई हितग्राही आवास छोड़कर चले गए हैं, वहीं कुछ ने अपने आवास बेच दिए हैं, जिससे राशि की वापसी मुश्किल हो गई है।

कलेक्टर मृणाल मीणा लगातार इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। वसूली अभियान को लेकर नगरपालिका का अमला सक्रिय है। सीएमओ ने वसूली को लेकर गंभीरता दिखाई है, लेकिन अभी तक पूरी राशि वसूल नहीं हो पाई है।

17 के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया

वसूली में देरी और हितग्राहियों पर कार्रवाई के सवाल पर नपा सीएमओ बी.डी. कतरोलिया ने बताया कि डिफाल्टर हितग्राहियों के नामों की होर्डिंग सार्वजनिक रूप से लगाई गई थी। इसके बाद 6 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया। अब राशि जमा न करने वाले 17 हितग्राहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इसके अतिरिक्त, 56 हितग्राहियों के खिलाफ तहसीलदार कार्यालय से आरआरसी (राजस्व वसूली प्रमाण पत्र) जारी कराई जा रही है। वहीं, 20 से 22 हितग्राहियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी प्रक्रिया में है। सीएमओ ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही संपूर्ण राशि वसूल कर शासन को भेजी जाएगी।

पीएम आवास योजना राशि के दुरुपयोग पर 6 लोगों पर एफआईआर

नगर पालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए दी गई राशि का दुरूपयोग करने के कारण, पूर्व में नगरीय क्षेत्र बालाघाट के 06 व्‍यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली बालाघाट में एफआईआर दर्ज कराई है।

इसमें खास बात यह है कि जिम्मेदारों ने बिना पड़ताल कर, पति-पत्नी को योजना का लाभ दे दिया। वार्ड नं. 09 लोहार गली के सुरेश सहारे और उसकी पत्‍नी सुनीता सहारे, दोनों को इस योजना का लाभ दिया गया। मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी बी.डी. कतरोलिया, इन हितग्राहियों को बिना आवास बनाए, पीएम आवास की किश्तें देने वाले जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही कर रहे है यह नहीं बता रहे है। इनके खिलाफ मामला दर्ज, पति-पत्नी को दिया योजना का लाभ​​​​​​​ सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना में आवास ना बनाकर राशि का दुरूपयोग करने के मामले में जिन 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनमें वार्ड नं. 29 के सिकंदर सिंग जूनी पिता भगत सिंग जूनी, वार्ड क्रं. 31 सरेखा बालाघाट के केशरी कावरे पिता जग्‍गों कावरे, वार्ड नं. 14 बुढ़ी के अजय गौरे पिता आनंद गौरे, वार्ड नं. 32 की शारदा पति लक्ष्‍मण शेंद्रे, वार्ड नं. 09 लोहार गली के सुरेश सहारे और उसकी पत्‍नी सुनीता सहारे के विरूद्ध एफआईआर दर्ज हो चुकी है।



Source link