मंडला में होमगार्ड्स स्थापना दिवस मनाया: नगरपालिका अध्यक्ष ने किया परेड का निरीक्षण; बच्चे हुए सम्मानित – Mandla News

मंडला में होमगार्ड्स स्थापना दिवस मनाया:  नगरपालिका अध्यक्ष ने किया परेड का निरीक्षण; बच्चे हुए सम्मानित – Mandla News


परेड की सलामी लेते नपाध्यक्ष विनोद कछवाहा।

मंडला में जिला स्तरीय होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस स्थापना दिवस समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा मुख्य अतिथि के र

.

समारोह की शुरुआत होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स और ग्राम रक्षा समितियों द्वारा मुख्य अतिथि को दी गई परेड सलामी से हुई। मुख्य अतिथि विनोद कछवाहा ने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की समीक्षा की।

परेड निकालते होमगार्ड।

नपाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने उपस्थित अधिकारियों, जवानों तथा आमजन को 79वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने होमगार्ड्स के अनुशासन, सेवा भावना और आपदा प्रबंधन में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर होमगार्ड परिवारों के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, साथ ही रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारी, होमगार्ड जवान और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस स्थापना दिवस समारोह की अन्य तस्वीरें…



Source link