मंदिर का चमत्कारी पानी, फसल में छिड़कने पर चूहे, कीट-पतंगे छूमंतर! किसानों की आस्था का केंद्र है ये जगह

मंदिर का चमत्कारी पानी, फसल में छिड़कने पर चूहे, कीट-पतंगे छूमंतर! किसानों की आस्था का केंद्र है ये जगह


Last Updated:

Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बेहद पुराना और चमत्कारी मंदिर है. यह मंदिर किसानों के लिए बहुत खास है. क्योंकि, मान्यता के अनुसार यहां जल ब्रांडेड कीटनाशक का भी बाप है. सिर्फ जल छिड़कने से चूहे-कीट पतंगे फसल के पास नहीं भटकते. जानें सब…

रिपोर्ट: आशीष पांडेय
Shivpuri News:
 मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में खोड पनरिया नाम के छोटे-से गांव में एक पुराना मंदिर है, जो स्थानीय लोगों की विश्वास और आस्था का बड़ा केंद्र है. जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर इस मंदिर की चर्चा खासकर किसानों के बीच बहुत है. वजह चौंकाने वाली है. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का जल चमत्कारी है. आसपास के गांवों के कई किसान आज भी इस जल पर बेहद भरोसा करते हैं. किसानों को यहां तक विश्वास है कि वे खेतों में कीटनशक की जगह, इसी जल का छिड़काव करते हैं.

लोग बताते हैं कि इस मंदिर से लाया गया जल अगर फसलों पर छिड़क दिया जाए तो खेतों में लगने वाले कीड़े-मकोड़े और चूहे पास ही नहीं फटकते. किसानों का कहना है कि कई बार दवा डालने के बाद भी उतना असर नहीं होता, जितना इस जल से होता है. इसलिए जिनके खेतों में बार-बार नुकसान हो रहा हो, वे अक्सर यहां आकर जल लेते हैं और उसे अपने खेत में छिड़क देते हैं. कई किसानों इसका प्रत्यक्ष लाभ हुआ है. यही वजह है कि यहां सबसे ज्यादा किसान आते हैं.

किसान ने बताया अनुभव
आजकल मौसम और कीटों के बढ़ते प्रकोप के कारण फसल बचाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. ऐसे में पनरिया मंदिर का जल किसानों के लिए उम्मीद जैसा है. गांव के ही किसान हरकुअर पड़ौरा का कहना है कि उन्होंने जब पहली बार इस जल का प्रयोग किया, तो कुछ ही दिनों में उन्हें फर्क दिखाई देने लगा. उनके खेत में लंबे समय से कीड़े और चूहे परेशानी पैदा कर रहे थे, पर जल छिड़कने के बाद समस्या लगभग खत्म हो गई.

5 बार आओ, मनोकामना होगी पूरी!
मंदिर में आने वाले भक्त भी इसकी महिमा का काफी जिक्र करते हैं. पाती राम नाम के एक बुजुर्ग श्रद्धालु का कहना है कि यह मंदिर बहुत पुराना है. यहां वर्षों से लोग अपनी मन्नतें लेकर आते रहे हैं. उनका मानना है कि यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हर भक्त को कम से कम पांच बार यहां आना चाहिए.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeajab-gajab

मंदिर का चमत्कारी पानी, फसल में छिड़कने पर चूहे, कीट-पतंगे छूमंतर! जानें कहां



Source link