रोहित-कोहली पर सीरीज जिताने का दारोमदार, आज साउथ अफ्रीका से निर्णायक जंग

रोहित-कोहली पर सीरीज जिताने का दारोमदार, आज साउथ अफ्रीका से निर्णायक जंग


Last Updated:

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. 1-1 से बराबर सीरीज को जीतने के लिए दोनों टी…और पढ़ें

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे विशाखापत्तनम में आज खेला जाएगा.

India vs South Africa 3rd ODI Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज विशाखापत्तनम में तीन मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. सीरीज 1-1 से बराबर है, ऐसे में दोनों टीमें आज जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए पूरा जोर लगाएंगी. टीम इंडिया की उम्मीद रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, जिन पर एक बार फिर मुकाबला जिताने का दारोमदार रहेगा. देखने वाली बात यह भी होगी कि 358 रनों के टोटल को डिफेंड करते हुए रायपुर में मैच गंवाने के बाद क्या भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिलेगा.

भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

December 6, 202511:49 IST

IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: किसे मदद करेगी वाइजैग की पिच?

विशाखापत्तनम में पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहने की उम्मीद है. महिला वर्ल्ड कप के दौरान यह वेन्यू टूर्नामेंट की सबसे अच्छी बैटिंग पिचों में से एक था. ऐसे में आज ही यहां मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की संभावना है.

December 6, 202511:16 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: विशाखापत्तनम में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड?

विशाखापत्तनम में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. भारत ने यहां 10 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 जीत मिली हैं. वहीं, दो बार हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला टाई रहा. हालांकि, अपने पिछले वनडे मुकाबले में भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें इस मैदान पर पहली बार वनडे मैच खेलेंगी.

December 6, 202511:14 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

December 6, 202511:13 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: भारत की संभावित प्लेइंग-11

यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

December 6, 202511:13 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: वॉशिंगटन सुंदर को किया जाएगा बाहर?

वॉशिंगटन सुंदर नंबर 5 और 6 पर मिडिल ऑर्डर में अपने प्रमोशन को अभी तक सही साबित करने में नाकाम रहे हैं. रायपुर में कोहली और गायकवाड़ के शतकों के बाद उनसे भारतीय पारी को फिनिश करने की उम्मीद थी, लेकिन वह आठ गेंदों पर एक रन ही बना पाए. रांची में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे. सुंदर गेंद से भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए. ऐसे में भारत इस निर्णायक मैच में सुंदर की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकता है. बता दें कि तिलक वर्मा जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

December 6, 202511:10 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: क्या भारत आखिरकार टॉस जीत पाएगा?

टॉस पर भी सभी की नजरें रहेंगी. सिक्का 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल से अब तक इस फॉर्मेट में भारत के पक्ष में नहीं गिरा है. भारत ने वनडे में लगातार 20 टॉस गंवाए हैं. ऐसे में देखना होगा कि आज इस मुकाबले का टॉस भारत जीतता है या हारने की स्ट्रीक और आगे बढ़ेगी.

December 6, 202511:08 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: रोहित-कोहली पर दारोमदार

भारत को सीरीज जीतनी है तो इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ी पारियां खेलनी होंगी. 41 सालों से कोई भी मेहमान टीम एक ही टूर पर भारत को टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज में हराने में कामयाब नहीं हुई है. भारत को अगर यह शानदार रिकॉर्ड बनाए रखना है, तो टीम एफर्ट की जरूरत होगी.

December 6, 202511:05 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Updates: क्या विशाखापत्तनम में सीरीज जीत पाएगा भारत?

नमस्ते! विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में आज दोपहर 1:30 बजे से होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे के लिए हमारे लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

homecricket

रोहित-कोहली पर सीरीज जिताने का दारोमदार, आज साउथ अफ्रीका से निर्णायक जंग



Source link