सागर में जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार: 6 महीने के लिए जिले से निकाला था, गांव में घूमते मिला; पुलिस को देख बाइक भगा रहा था – Sagar News

सागर में जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार:  6 महीने के लिए जिले से निकाला था, गांव में घूमते मिला; पुलिस को देख बाइक भगा रहा था – Sagar News



पुलिस गिरफ्त में जिलाबदर आरोपी।

सागर की केसली थाना पुलिस ने जिलाबदर किए गए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आदतन अपराधी प्रशांत राजपूत जिलाबदर की अवधि के दौरान चोरी-छिपे अपने ही गांव के पास घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के

.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी प्रशांत राजपूत (निवासी ग्राम घाना) केसली इलाके में देखा गया है। टीम जब मरामाधौ रोड पहुंची, तो प्रशांत बिना नंबर की बाइक पर बैठा दिखा। पुलिस की गाड़ी को देखते ही उसने बाइक दौड़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

28 अक्टूबर को हुआ था जिलाबदर आरोपी प्रशांत (26), पिता बसंत उर्फ बब्लू राजपूत, लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। इसी वजह से जिला दंडाधिकारी ने 28 अक्टूबर को आदेश पारित कर उसे 6 महीने के लिए जिलाबदर किया था। उसे सागर और आसपास के जिलों (दमोह, छतरपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़) की सीमाओं से दूर रहने का आदेश था।

TI बोले- आदेश का उल्लंघन किया, जेल भेजा केसली थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि आरोपी को जिलाबदर का आदेश विधिवत तामील कराया गया था, इसके बावजूद वह नियम तोड़कर इलाके में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link