Sagar News: सागर के संजय ड्राइव रोड पर जंगल बुक थीम पर लगा कार्निवल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जंगल बुक की जादुई दुनिया मस्ती रोमांच और एडवेंचर से भरी है, जहां जाकर हर कोई इसमें खो जाता है. खासकर छोटे-छोटे बच्चों के लिए यह काफी पसंद आ रहा है. जंगल बुक को यहां पर आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किया गया है. यहां तीन-चार जगह पर मोगली का स्टेचू है. इसके अलावा बाघ, भालू, हिरण, अजगर, डक, गोरिल्ला, खरगोश, गैंडा, तितली, कछुआ जैसे कई स्टेचू हैं, जहां जंगल की शानदार टीम है.
यह हर किसी को पसंद आ रहा है. जंगल बुक के साथ यहां पर और भी कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध है, जिसमें बच्चों के लिए स्काई वोटिंग, झूला चकरी, हिड़ोलना , ट्रेन, मिक्की माउस, स्प्रिंग के साथ बाकी टॉकी, सहित अन्य चीज उपलब्ध है. यहां के झूला आकर्षण का केंद्र बने हुए क्योंकि बड़ा झूला 90 फीट की ऊंचाई का है, जिसमें 24 पालकी लगी है और ऊंचाई पर जाने पर पूरा शहर का रंगीन जगमगाता दृश्य दिखाई देता है. यही एक ही परिसर में चार चौपाटी में भी कई तरह की फूड और स्टाल मौजूद है.
कपड़े से लेकर घरेलू आइटम के स्टॉल
खरीदारी करने के लिए यहां सर्दी के हिसाब से कई वैरायटी में सभी तरह के गर्म कपड़ों के अलग स्टॉल लगे हैं, जिसमें 100 रुपये से लेकर हजार तक के आइटम हैं. लोग अपने बजट के हिसाब से पसंदीदा गर्म कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं. गर्म कपड़ों के अलावा यहां पर लड़कियों के टॉप, महिलाओं को साड़ियां, पुरुषों को लोअर-टीशर्ट सहित अन्य कपड़े बहुत कम बजट में मिल रहे हैं. यहां महिलाओं की भीड़ लगी रहती है. घर-गृहस्थी के समान की सेल भी लगी है, जहां 10 से लेकर 200 तक के आइटम हैं. लकड़ी का लग्जरी फर्नीचर के साथ यहां आधुनिक गद्दे रजाई कालीन फर्श परदे, चादर भी सस्ते रेट में उपलब्ध हैं.
50 फीट लंबी गुफा
यहां पर 3 साल से मेला का आयोजन किया जा रहा है, जो अलग-अलग थीम पर होता है. सबसे पहले सऊदी अरब के बुर्ज खलीफा सहित एन टावर को यहां पर सेट कर थीम तैयार की गई थी. फिर कई तरह की रोबोटिक वाली थीम थी. इस बार जंगल बुक थीम है. मेले में प्रवेश करने पर सबसे पहले 50 फीट लंबी गुफा से होकर गुजरना पड़ता है. गुफा से बाहर निकलते ही सामने अलग-अलग तरह के जानवर के मूवमेंट वाले स्टैचू, जंगल, पहाड़, मोगली दिखाई देने लगता है. खासतौर पर यह बच्चों को बेहद आकर्षित करता है.