Last Updated:
Mohammed Siraj invites Shami in his Restaurant Joharfa: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मोहममद सिराज को अपने रेस्टोरेंट ‘जोहरफा’ में मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया कहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए शानदार खाने और अनुभव के लिए सिराज को धन्यवाद दिया.
नई दिल्ली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीममेट और अच्छे दोस्त मोहम्मद सिराज के रेस्टोरेंट में जायका लेने पहुंचे. मोहम्मद सिराज साउथ अफ्रीका के खेली जा रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उन्होंने शमी और टीम के कुछ साथियों की हैदराबाद में अपने रेस्टोरेंट ‘Joharfa’ में मेहमाननवाजी की. मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. उन्होंने सिराज को इस शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद भी कहा.
शमी ने पोस्ट में क्या लिखा?
मोहम्मद शमी ने ‘Joharfa’ के लजीज खाने की तारीफ की. उन्होंने सिराज की इस मेहमाननवाजी के शानदार अनुभव का शुक्रिया करते हुए लिखा, ‘मोहम्मद सिराज का मुझे और दूसरे टीममेट्स को अपने रेस्टोरेंट में बुलाना हमारी दोस्ती को और मजबूत करने का एक शानदार तरीका है. हम साथ में अच्छा खाना खाया, थोड़े मजे किए और मैदान के अंदर और बाहर के अपने अनुभवों को भी शेयर किया है. बहुत अच्छी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद मोहम्मद सिराज.’
View this post on Instagram