11 गेंद की पारी में सिर्फ 2 चौके से वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को दहला दिया!

11 गेंद की पारी में सिर्फ 2 चौके से वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को दहला दिया!


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में बिहार के उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से फेल रहे. वैभव हैदराबाद के खिलाफ मैच में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 11 गेंद का सामना किया, जिसमें वैभव ने 2 चौके लगाए.

वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के खिलाफ रहे फेल

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के खिलाफ फेल हो गए. एलीट ग्रुप के इस मुकाबले में वैभव बिहार के लिए 11 गेंद में 11 बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 2 चौके लगाए. इससे पहले वैभव ने गोवा के खिलाफ बेहतरीन 46 रनों की पारी खेली थी, जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव ने नाबाद 108 रन बनाए थे. ऐसे में लगातार दो पारियों में दमदार बल्लेबाजी के बाद वैभव अपनी लय से भटके हुए दिखे.

कोलकाता के जाधवपुर ग्राउंड में खेले गए इस मैच में हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी कप्तान साकिबुल गनी के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन 28 रन के स्कोर पर वैभव के रूप में टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया.

बिहार को टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बिहार क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम ने कुल पांच मैच खेले, जिसमें उसे पांचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बिहार की टीम एलीट ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में सबसे निचेल स्थान पर है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

11 गेंद की पारी में सिर्फ 2 चौके से वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को दहला दिया!



Source link