Last Updated:
Australia Beat England in Pink ball Test: एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला ब्रिस्बेन का गाबा में डे-नाइट फॉर्मेट में खेला गया था.
नई दिल्ली: मिचेल स्टार्क और माइकल नेसर की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट में खेला गया था. इस तरह एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद के खेल में अपने दबदबे को बरकरार रखा.
गाबा टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलियाई टीम को 65 रनों का टारगेट मिला था, जिसके मेजबान टीम ने 2 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया. चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए टारगेट का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड ने 22 रनों की पारी खेली, लेकिन वह मैच को फिनिश नहीं कर पाए. हालांकि, कप्तान स्टीव स्मिथ और जेक वेदरलैंड ने मिलकर आसानी से टीम के स्कोर को 65 रन तक पहुंचा कर जीत को सुनिश्चित किया.
पिंक बॉल टेस्ट में स्टार्क और नेसर की रही धूम
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क और माइकल नेसर की धूम रही. स्टार्क ने कंगारु के टीम के लिए गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी धमाल मचाया. गेंदबाजी में स्टार्क ने दोनों पारियों को मिलाकर 8 विकेट लिए, जबकि पहली बारी में स्टार्क अपनी टीम के लिए 77 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर भी रहे.
सिर्फ स्टार्क ही नहीं, गुलाबी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के माइकल नेसर ने भी इंग्लैंड की बैंज बजाई. माइकल नेसर ने दूसरी पारी में अपना पंजा खोला. उन्होंने दूसरी पारी में 16.2 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए. यही वजह है कि इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 241 रन ही बना पाई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को एक आसान सा लक्ष्य मिला.
गुलाबी गेंद के खेल में इंग्लैंड की हालत खराब
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पिंक बॉल टेस्ट की बात करें तो तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही और सिर्फ 334 रन बनाकर सिमट गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 511 रन बनाए और मेहमान टीम पर 177 रनों की बढ़त हासिल की.
इसके बाद दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की हालत खराब हो गई. इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 241 रन ही बना पाई. वहीं ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की टीम 177 रन पीछे थी, ऐसे में वह मेजबान के सामने सिर्फ 65 रनों का लक्ष्य ही रख पाई, जिसे उसने आसानी हासिल कर लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें