झाबुआ के तालाब में मिला युवक का शव: पुलिस को पैर फिसलकर डूबने की आशंका; एक दिन पहले से था लापता – Jhabua News

झाबुआ के तालाब में मिला युवक का शव:  पुलिस को पैर फिसलकर डूबने की आशंका; एक दिन पहले से था लापता – Jhabua News



तालाब जहां हाथ-पैर धोने गया था युवक।

झाबुआ के ग्राम देवगढ़ में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव रविवार को तालाब में मिला। मृतक की पहचान भुंडा सिंगाड (22) के रूप में हुई है। भुंडा शनिवार शाम अपने घर के पास स्थित तालाब पर हाथ-पैर धोने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं ल

.

रविवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव तालाब के पानी में देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना खवासा चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण युवक गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। खवासा चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link