बच्चा देने के बाद बकरी नहीं उठा पा रही पिछला हिस्सा, ‘बाथ’ से बचाव के टिप्स

बच्चा देने के बाद बकरी नहीं उठा पा रही पिछला हिस्सा, ‘बाथ’ से बचाव के टिप्स


Last Updated:

Sidhi News: डॉ सलिल कुमार ने लोकल 18 से कहा कि बच्चे देने वाली और दूध देने वाली बकरियों को दाना और मिनरल मिक्स देना बहुत जरूरी है. साथ ही PPR, CDT और FMD वैक्सीन समय पर लगवानी चाहिए, जिससे वायरल और गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों बकरियों में एक गंभीर समस्या तेजी से सामने आ रही है. बच्चे देने के बाद कई बकरियों का पिछला हिस्सा उठ नहीं पा रहा है, जिसे ग्रामीण भाषा में बाथ कहा जाता है लेकिन पशु चिकित्सक का कहना है कि यह बीमारी नहीं बल्कि गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक खुराक की कमी का परिणाम है. सीधी के जिला पशु चिकित्सालय के डॉ सलिल कुमार पाठक ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि ठंड के मौसम में यह समस्या ज्यादा बढ़ती है क्योंकि इसी समय अधिकांश बकरियां बच्चे देती हैं. दरअसल पशुपालक गर्भवती बकरियों को सिर्फ चरने के लिए छोड़ देते हैं जबकि इस दौरान उन्हें विशेष दाना, मिनरल मिक्स और प्रोटीनयुक्त खुराक की जरूरत होती है. पोषण की कमी से प्रसव के बाद उनकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और पीछे का हिस्सा उठ नहीं पाता.

डॉ सलिल कुमार ने कहा कि बच्चे देने वाली और दूध देने वाली बकरियों को दाना और मिनरल मिक्स देना बेहद जरूरी है. साथ ही CDT, PPR और FMD वैक्सीन समय पर लगवानी चाहिए ताकि वायरल और गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके. प्रसव के 14 दिन बाद कृमिनाशक दवा भी जरूरी है.

नवजातों में निमोनिया सबसे बड़ा खतरा
उन्होंने आगे कहा कि वहीं नवजात बच्चों में इस मौसम में सबसे बड़ा खतरा निमोनिया का होता है. ठंडी हवा और नमी उनकी जान तक ले सकती है, इसलिए शेड को गर्म, सूखा और हवा से सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. बच्चा पैदा होते ही उसे मां का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाना चाहिए क्योंकि यही उसकी इम्युनिटी की पहली ढाल है. यदि बच्चे का वजन एक किलो के करीब है, तो उसे 100-125 ग्राम दूध दिन में तीन से चार बार देना चाहिए.

तीन महीने का होने पर कराएं टीकाकरण
उन्होंने कहा कि 18-20 दिन बाद बच्चों को हरी पत्तियों की कोपलें और एक महीने में पिसा हुआ दाना देना चाहिए ताकि उनकी ग्रोथ ठीक से हो सके. तीन महीने की उम्र पर बच्चों का टीकाकरण शुरू कर देना चाहिए.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

बच्चा देने के बाद बकरी नहीं उठा पा रही पिछला हिस्सा, ‘बाथ’ से बचाव के टिप्स



Source link