Australia vs England 2nd Test: द एशेज सीरीज 2025-26 के शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड ने कंगारुओं के सामने दम तोड़ दिया. ब्रिस्बेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. मैच का नतीजा निकलते ही, स्टार इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट के माथे पर ऐसा दाग लगा, जिसका दर्द भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव पिछले कई सालों से झेल रहे थे.
इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज जो रूट का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने का ख्वाब अभी भी अधूरा है. ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया में शतक के सूखे का भी अंत किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत ने रूट के माथे पर ऐसा ‘कलंक’ लगा दिया, जिसे वो जल्द से जल्द हटाना चाहेंगे.
जो रूट पर लगा भयंकर दाग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने शानदार शतक जड़ा. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ये उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी थी. उन्होंने 206 गेंदों पर 138 रनों की जबरदस्त पारी खेली. पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 334 रण बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में 511 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, जहां से इंग्लैंड की हार लगभग तय हो गई. दूसरी इनिंग में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम 241 रनों पर सिमट गई. रूट 15 रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 65 रन का पीछा कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.
ऑस्ट्रेलिया के जीतते ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव के माथे पर से वो दाग हट गया, जो पाकिस्तान में लगा था. महान ऑलराउंडर ने पाकिस्तान में 15 टेस्ट खेले, लेकिन कभी जीत का स्वाद नहीं चखा. 5 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 10 मुकाबले ड्रॉ रहे. अब इंग्लैंड के जो रूट इस शर्मनाक रिकॉर्ड में कपिल देव से आगे निकल चुके हैं.
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 16 टेस्ट खेले हैं, लेकिन इन मैचों में कभी इंग्लैंड को जीत नसीब नहीं हुई है. 14 में हार का सामना करना पड़ा, वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. रूट के नाम अब किसी देश में सबसे ज्यादा टेस्ट हारने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है.
ये भी पढ़ें: 150 KMPH की गेंद फेंक आंख दिखा रहे थे आर्चर, स्मिथ ने छक्का जड़ दिखाई औकात! भयंकर लड़ाई का VIDEO वायरल