सीधी का अद्भुत धाम! जहां मां की कृपा से गांव रहता निरोग… कोरोना महामारी में भी नहीं फैला कोविड

सीधी का अद्भुत धाम! जहां मां की कृपा से गांव रहता निरोग… कोरोना महामारी में भी नहीं फैला कोविड


Last Updated:

Sidhi News: स्थानीय पत्रकार मनोज शुक्ला बताते हैं कि चट्टानों के बीच बने खतरनाक रास्ते से गुजरकर पहुंचने वाले भक्त वहां अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं. मान्यता है कि यहां आज तक कोई बड़ी बीमारी नहीं फैली, कोरोना में भी एक भी मामला नहीं मिला है.

Maa Singhavahini Dham: सीधी जिले के मेडरा गांव की पहाड़ी के बीचों-बीच मां सिंहवाहिनी का ऐसा धाम है, जहां पहुंचना जितना मुश्किल है, उतना ही दिव्य अनुभव देने वाला भी. चट्टानों के बीच बने संकरे और फिसलन भरे रास्ते से गुजरकर ही भक्त मां के दर्शन कर पाते हैं. इसलिए यहां तक पहुंचना किसी कठिन तपस्या से कम नहीं माना जाता है. जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर मझौली क्षेत्र के मेडरा गांव में बरगद के बड़े पेड़ के नीचे मां सिंहवाहिनी की प्राचीन प्रतिमा स्थापित है. यह जगह वर्षों से लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि मां उन्हीं भक्तों को अपने पास बुलाती हैं, जिन पर उनकी खास कृपा होती है.

कोरोना महामारी में नहीं फैला कोविड
स्थानीय पत्रकार मनोज शुक्ला ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि मां की प्रतिमा चट्टानों की एक गहरी जगह में स्थित है. रास्ता इतना दुर्गम है कि कई लोग आधे रास्ते से ही लौट जाते हैं. लेकिन जो भक्त मां तक पहुंचने में सफल होते हैं, वे बताते हैं कि वहां एक अलग तरह की सकारात्मक शक्ति महसूस होती है. सबसे बड़ी बात है कि यहां आज तक कोई बड़ी बीमारी नहीं फैली है. कोरोना महामारी के समय भी गांव से एक भी मामला सामने नहीं आया था.

गांव के बुजुर्ग राम कीरोधर पाल के अनुसार, यहां हजारों सालों से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. कई भक्तों का कहना है कि यहां प्रार्थना करने के बाद उनकी परेशानियां कम हो जाती हैं और मन को अनोखी शांति मिलती है. हालांकि, खराब रास्ता और सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है. इसी वजह से ग्रामीण प्रशासन से सड़क, सुरक्षा और लाइट की व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं. इसके बावजूद मेडरा का यह प्राचीन धाम आज भी श्रद्धा, विश्वास और चमत्कारों का अनोखा संगम है. जहां पहुंचना मुश्किल जरूर है, लेकिन मां सिंहवाहिनी की कृपा के भरोसे लोग हर बार यहां खिंचे चले आते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

मां सिंहवाहिनी का अद्भुत धाम! जहां गांव रहता निरोग… कोरोना तक नहीं फैला



Source link