नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार कप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से अपनी शादी को तोड़ने की जानकारी शेयर की है. डीवाई पाटिल स्टेडियम स्मृति को पलाश ने शादी के लिए प्रपोज किया था. शादी 23 नवंबर को होनी थी लेकिन जो बातें सामने आई उसमें टीम इंडिया का भरोसा तोड़ दिया और कुछ गलत होने से पहले उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला कर लिया.
23 नवंबर 2025 को स्मृति और पलाश की शादी की तारीख तय थी. खबर आई कि उनके पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत खराब हो गई है. स्मृति पिता के साथ अस्पताल में उनके साथ हैं और शादी को अनिश्चितकाल के लिए टालने का फैसला लिया गया है. 7 दिसंबर 2025 को स्मृति ने आधिकारिक तौर पर शादी खत्म करने का पोस्ट किया. उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान देने की बात लिखी.
मंधाना और पलाश मुच्छल की टूटी शादी.
दोनों ने पहले सगाई कर ली थी और प्री-वेडिंग फंक्शन भी हुए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और ऑनलाइन चर्चाओं के चलते शादी अनिश्चितकाल के लिए टल गई. अब स्मृति ने साफ कर दिया है कि शादी पूरी तरह से रद्द हो चुकी है. यह जानकारी 2025 के अंत में सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
2019 में स्मृति और पलाश ने डेट करना शुरू किया था
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. पलाश के पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट देखने पर पता चलता है कि दोनों ने सालों तक साथ में एनिवर्सरी और बर्थडे सेलिब्रेट किए और रिश्ता काफी मजबूत था.
मार्च 2023 – आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल जीता
शुरुआती दौर में यह रिश्ता सबके सामने जाहिर नहीं किया गया था लेकिन पलाश ने स्मृति और डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो शेयर कर इसे सबकी नजर में ला दिया. फिर धीरे धीरे दोनों ने इस रिश्ते को लेकर हिचकिचाहट थोड़ी और सबको इसका पता चला.
जुलाई 2024 – पांचवीं सालगिरह
रिश्ता तब और चर्चा में आया जब पलाश ने दोनों की केक काटते हुए फोटो शेयर की. इसमें पांच साल साथ बिताने का जिक्र एक सिंपल कैप्शन के साथ किया गया.
नवंबर 2025 – मंधाना ने वर्ल्ड कप उठाया, और पलाश का ‘SM18’ टैटू
स्मृति मंधाना के करियर का सबसे बड़ा पल 2 नवंबर 2025 में आया जब भारतीय महिला टीम ने पहली बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस जीत में स्मृति का बड़ा योगदान था. भारतीय टीम ने नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता और इस जश्न में पलाश ने दोनों की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ पर मंधाना के इनिशियल्स और जर्सी नंबर का टैटू भी दिखा.
21 नवंबर 2025 – डीवाई पाटिल स्टेडियम में ड्रीम प्रपोजल
फाइनल के बाद एक बार फिर से स्मृति मंधाना डी वाई पाटिल स्टेडियम में थी. इस बार उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी और पलाश उनको यहां शादी का लिए प्रपोज करने लाए थे. दोस्तों और परिवार के बीच दोनों ने आधिकारिक रूप से सगाई कर ली.
23 नवंबर 2025 – शादी की रस्में शुरू, लेकिन मंधाना के पिता अस्पताल में
शादी की शुरुआत मंधाना के होम टाउन सांगली में करीबी दोस्तों और टीममेट्स के बीच हुई. वीडियो और तस्वीरों से लग रहा था कि सब ठीक चल रहा है, लेकिन मंधाना के पिता को दिल की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिससे शादी को टालना पड़ा.
24 नवंबर 2025 – पलाश मुच्छल भी अस्पताल में, रस्में स्थगित
इसके बाद पलाश खुद भी पहले सांगली और फिर मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए. इस अजीब स्थिति ने लोगों को हैरान कर दिया, लेकिन मुच्छल परिवार की तरफ से बयान आया कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
7 दिसंबर 2025 – स्मृति मंधाना ने आधिकारिक रूप से शादी रद्द होने की पुष्टि की
आखिरकार, इस पूरे मामले का अंत मंधाना के बयान और प्राइवेसी की अपील के साथ हुआ. इसने साफ कर दिया गया कि फिलहाल यह अध्याय बंद हो गया है. आगे क्या होगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान अब पूरी तरह से खेल पर है. वो देश के लिए क्रिकेट में कुछ और बड़ी कामयाबी हासिल करना चाहती हैं.
शादी की टाइमलाइन और कार्यक्रम:
20 नवंबर पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रपोज किया था.
21-22 नवंबर 2025: प्री-वेडिंग सेरेमनी (संगीत, हल्दी) सांगली, महाराष्ट्र में हुई.
23 नवंबर 2025 (मूल शादी की तारीख): स्मृति के पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण शादी टाल दी गई.
24 नवंबर 2025: पलाश भी अस्पताल में भर्ती हुए; पलक मुच्छल ने शादी टलने की पुष्टि की.
दिसंबर 2025 की शुरुआत: परिवार ने 7 दिसंबर 2025 की नई तारीख की अफवाहों को खारिज किया.
7 दिसंबर 2025: स्मृति मंधाना ने बयान जारी कर शादी रद्द होने की घोषणा की, प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील करते हुए अकेला छोड़ने की गुजारिश की.