एक दिन में 2 मुकाबले, बड़े ने ठोकी फिफ्टी तो छोटे भाई ने जमाया शतक

एक दिन में 2 मुकाबले, बड़े ने ठोकी फिफ्टी तो छोटे भाई ने जमाया शतक


Last Updated:

Yashasvi Jaiswal and Brother Tejasvi shines: एक दिन में भाई की जोड़ी ने अलग अलग मैच में धमाकेदार पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे शतक जड़ा, वहीं बड़े भाई तेजस्वी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के लिए फिफ्टी लगाई.

यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका वनडे शतक तो उनके बड़े भाई तेजस्वी ने सैयद मुश्ताक अली में जमाया अर्धशतक

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में एक और भाई की जोड़ी तबाही मचाने आ गई है. छोटा भाई साउथ अफ्रीका के छक्के छुड़ा रहा है तो बड़े ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाया. शनिवार को त्रिपुरा के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी से पांच साल बड़े भाई तेजस्वी ने तूफानी फिफ्टी ठोकी. अहमदाबाद में उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने 37 गेंदों में 51 रन की पारी खेली.

जब टीम ने 60 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया तो तेजस्वी बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने चार छक्के और एक चौका की मदद से फिफ्टी ठोकी. उनकी पारी की बदौलत त्रिपुरा ने 6 विकेट पर 163 रन बनाए. हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. उत्तराखंड के कप्तान कुनाल चंडेला ने भी 37 गेंद में 51 रन बनाए, इसके बाद जगदीशा सुचित ने सात गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर 21 रन बनाए और आखिरी गेंद पर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई.

View this post on Instagram





Source link