एक दुकान से गहने चुराकर दूसरी पर बेचें: दो कर्मचारियों ने मालिक को लगाया 15 लाख का चूना; खरीदने वाले दुकानदार से पूछताछ जारी – Guna News

एक दुकान से गहने चुराकर दूसरी पर बेचें:  दो कर्मचारियों ने मालिक को लगाया 15 लाख का चूना; खरीदने वाले दुकानदार से पूछताछ जारी – Guna News


गहने खरीदने वाली दुकान पर जानकारी लेती पुलिस।

शहर के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वैलरी शॉप के मालिक को उनके ही दो पुराने कर्मचारियों ने लाखों का चूना लगा दिया। दोनों कर्मचारी लंबे समय से दुकान से धीरे-धीरे सोना चोरी कर रहे थे और उसे शहर की एक अन्य बड़ी दुकान गहना ज्वेलर्स पर बेच रहे थे। पुलिस न

.

संतोष सोनी की सर्राफा बाजार में आरके ज्वेलर्स नाम की दुकान है। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनके दो कर्मचारी पवन गोस्वामी और उमेश योगी लंबे समय से दुकान में चोरियां कर रहे थे। संतोष सोनी ने बताया कि उमेश एक साल से और पवन पांच-छह महीने से काम कर रहा था। उन्हें तब शक हुआ जब सोने के स्टॉक में गड़बड़ी दिखी।

CCTV से खुला राज

उन्होंने बताया कि शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। दोनों आरोपी सोने की असली चेन चुरा लेते थे और उसकी जगह नकली चेन लगा देते थे। उन्होंने धीरे-धीरे करके लगभग 15 लाख के करीब का माल चोरी किया। जिसमें से 35 से 40 ग्राम सोना प्रतिष्ठित गहना ज्वेलर्स पर बेचा गया।

लाखों का माल बरामद

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि संतोष सोनी की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा लगभग 15 लाख मूल्य का माल चोरी करके बेचा गया था। पुलिस ने आरोपी पवन गोस्वामी को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया।

टीआई ने बताया कि आरोपी पवन गोस्वामी ने कबूला है कि उसने चोरी का कुछ माल अपने पास रखा है और कुछ माल गहना ज्वेलर्स पर बेचा है। इसके बाद पुलिस ने गहना ज्वेलर्स पर पहुंचकर विवेचना की। पूछताछ में पता चला कि लगभग 5 लाख रुपए का चोरी का सोना गहना ज्वेलर्स पर बेचा गया या उसके बदले में बदला गया था।

आरोपी को मौके पर ले जाती पुलिस।

मालिक की गैर-मौजूदगी में करते थे चोरी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मालिक की गैर-मौजूदगी में धीरे-धीरे चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने 15 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है। चूंकि चोरी का माल खरीदना भी अपराध है, इसलिए पुलिस ने गहना ज्वेलर्स के कर्मचारी और मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की है। टीआई ने कहा कि दूसरे फरार आरोपी उमेश योगी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकानदार ने बताया हम सोना बदलते हैं

इस मामले में गहना ज्वैलर्स के मैनेजर सुरेश शर्मा ने बताया कि मेरे पास एक ग्राहक आया कि यह सोना मुझे बदलना है, उसका घर का सोना था। हमारे यहां प्रक्रिया यह है कि पहले आदमी गहना पसंद करता है। उसके बाद ही हम प्रोसेस करते हैं, जिसमें एक फॉर्म हम भराते हैं। उसमें यह सब लिखा होता है कि यह ज्वेलरी उसके खुद की है और अपनी सहमति से बेच या बदल रहा है।

हमने बकायदा पुराने और नए दोनों का बिल दिया। मैंने पुलिस को बिल मुहैया कराया है। युवक तीन बार मेरे पास आए हैं। तीन बार में करीब 48 ग्राम सोना खरीदा है। उसने सोने का बदला है, हम खरीदते नहीं है। हम सही काम करते हैं। जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे।



Source link