Last Updated:
Home Gardening Tips: अगर गार्डन में गेंदा और गुलाब का पौधा लगा है, लेकिन इस पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो आप इन टिप्स को अपना सकते हैं. एक्सपर्ट के बताए इस देसी तरीके से कुछ ही दिन में फर्क दिखेगा. कलियां खिलने लगेंगी और महीने भर के अंदर फूलों से गमला भर जाएगा.
अगर आपके बगीचे में लगे गेंदा और गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपके यहां गमले में लगे पौधे में ठंड में भी भर-भर के फूल खिलेंगे.

फूलों का न आना अक्सर पोषक तत्वों की कमी, खासकर फास्फोरस और पोटाश की कमी के कारण होता है. ये दोनों तत्व पौधों में कलियां बनाने और फूलों के आकार को बड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

आप इसके लिए सरसों की खली और केले के सूखे छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको इन दोनों चीजों के पाउडर की जरूरत होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, सरसों की खली और केले के छिलके दोनों ही पौधों में फूलों की संख्या बढ़ाने और उनकी ग्रोथ को तेज करने का काम करते हैं.

अब ऐसे में अगर आप इन दोनों का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपके गुलाब, गेंदा और अन्य फूल वाले पौधों पर दिसंबर महीने में भर-भर के फूल आएंगे. इसके लिए सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं. इसके बाद प्रभावी रिजल्ट के लिए हर 15 दिन में पौधों की मिट्टी में डालें.

पौधे की ग्रोथ के लिए केले के छिलके का पाउडर इस्तेमाल करना भी बेहतर होगा. इसके लिए केले के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बनाएं. बता दें कि यह पाउडर पोटाश का अच्छा स्रोत है,जो कलियों को बनाने में मदद करता है.

अब तैयार किए गए पाउडर के एक छोटे चम्मच को हर महीने में एक बार गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें. इसके बाद चारों तरफ मिलाकर पानी दे सकते हैं.

सरसों और केला दोनों खाद को डालते समय इसे तने से दूर रखें और खाद डालने के बाद पानी देना जरूरी है, जिससे पोषक तत्व घुल जाएं ताकि आपके पौधों में जल्द ही फूलों की बहार आए.