टी20 इंटरनेशनल में अनोखा शतक लगाने से एक कदम दूर जसप्रीत बुमराह, ऐसा करते ही हिल जाएगी रिकॉर्ड-बुक

टी20 इंटरनेशनल में अनोखा शतक लगाने से एक कदम दूर जसप्रीत बुमराह, ऐसा करते ही हिल जाएगी रिकॉर्ड-बुक


India vs South Africa 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टी20 इंटरनेशनल में भारत एक बेहद खतरनाक टीम है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब भारत पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर भी कब्जा करने उतरेगा.

‘अनोखा शतक’ लगाने से एक कदम दूर बुमराह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में भारत के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते नजर आएंगे. भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक प्रचंड रिकॉर्ड बना देंगे. जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अनोखा शतक लगाएंगे. दरअसल, जसप्रीत बुमराह अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक टी20 में 1 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगा देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


IND vs SA: 6 बल्लेबाज… 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर, पहले टी20 मैच में ऐसी होगी भारत की Playing XI!

अर्शदीप सिंह के क्लब में शामिल होने का मौका

जसप्रीत बुमराह ने फिलहाल भारत के लिए 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 99 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह है. अर्शदीप सिंह ने फिलहाल भारत के लिए 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 105 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह अगर T20I में विकेटों का शतक पूरा करते हैं, तो वह अपने साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की बराबरी कर लेंगे.

Opinion: भारत पहली बार T20I में पार करेगा 300 रन का आंकड़ा, इस असंभव रिकॉर्ड तक पहुंचाने में सारथी बनेंगे 3 बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

1. अर्शदीप सिंह – 105 विकेट

2. जसप्रीत बुमराह – 99 विकेट

3. हार्दिक पांड्या – 98 विकेट

4. युजवेंद्र चहल – 96 विकेट

5. भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20I में रोमांचक टक्कर होती रही है. दोनों देशों के बीच अब तक 31 T20I मुकाबले खेले गए हैं. भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है. 1 मैच का परिणाम नहीं निकला है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सभी टी20 मैचों के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा. मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच – 9 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, कटक

दूसरा टी20 मैच – 11 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, चंडीगढ़

तीसरा टी20 मैच – 14 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, धर्मशाला

चौथा टी20 मैच – 17 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, लखनऊ

पांचवां टी20 मैच – 19 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, अहमदाबाद



Source link