IND vs NZ 1st T20I: नागपुर में डरा रहे टीम इंडिया के आंकड़े, यहां की पिच पर किसका चलता है जादू? जानिए सबकुछ

IND vs NZ 1st T20I: नागपुर में डरा रहे टीम इंडिया के आंकड़े, यहां की पिच पर किसका चलता है जादू? जानिए सबकुछ


IND vs NZ 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 की बारी है. 5 मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा. तैयारियां पूरी हो गई हैं. टी20 विश्व कप 2026 से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. टीम इंडिया को कीवी टीम ने वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम टी20 सीरीज में उस हार का बदला लेना चाहेगी. हालांकि जिस मैदान पर पहला टी20 होना है, वहां टीम इंडिया के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. यहां हम यह भी जानेंगे कि पहले मैच की पिच से किसे मदद मिलेगी.

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड कैसा है? भारत ने यहां कुल 5 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 जीते और 2 हारे हैं. मतलब भारतीय टीम का रिकॉर्ड यहां एकतरफा नहीं है. इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक टी20 मैच हुआ है, जिसमें कीवी टीम जीती थी. यह मुकाबला 2016 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हराया था. इसलिए यह आंकड़ा फैंस को डरा रहा है.

भारत ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 11 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है. कीवी टीम पहले ही वनडे सीरीज जीत चुकी है और वह टी20 में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी. ऐसे में भारत के लिए यह सीरीज जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


नागपुर में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

नागपुर के इस मैदान पर अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 9 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 5 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है. यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि दूसरी पारी में रन बनाना बेहद मुश्किल होता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 145 से 150 के बीच रहता है, जबकि दूसरी पारी में यह घटकर करीब 125 रन रह जाता है.

नागपुर की पिच रिपोर्ट कैसी है?

अब सवाल यह है कि आखिर पिच पर किसका जादू चलता है? इस मैदान का इतिहास बताता है कि यहां स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है. पिच के स्लो रहने की उम्मीद है, खासकर दूसरी पारी में स्पिनर्स ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज जब दोनों टीमें यहां उतरेंगी, तो किसका पलड़ा भारी रहता है.

पहले टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले 3 मैचों के लिए), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क.

ये भी पढ़ें: पहले 517 रन, अब 785 दिन बाद वापसी… भारत के लिए ट्रंप कार्ड बनेगा ये खूंखार बल्लेबाज, अकेले उड़ाएगा NZ के होश?



Source link