टूटे दिल के साथ मैदान पर लौटीं मंधाना, प्यार में धोखा खाने के बाद थामा बल्ला

टूटे दिल के साथ मैदान पर लौटीं मंधाना, प्यार में धोखा खाने के बाद थामा बल्ला


Last Updated:

Smriti Mandhana returns on field IND W vs SL W T20I Series: 2 नवंबर, 2025 को वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम की स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना मैदान पर लौट चुकी हैं. मंधाना ने 21 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. उनके भाई श्रवण मंधाना ने सोशल मीडिया पर मंधाना की बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए एक फोटो शेयर की है.

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद श्रीलंका सीरीज की तैयारियों में जुटीं स्मृति मंधाना.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है. मंधाना की 23 नवंबर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी होनी थी, जो टूट गई है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. शादी टूटने की वजह पलाश मुच्छल का मंधाना को चीट करना बताया जा रहा है. मंधाना ने सात दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पलाश संग शादी टूटने की पुष्टि की. इस कठिन समय में उन्होंने सभी से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट भी की. इससे उबरने के लिए मंधाना ने अब बल्ला थामा है. जी हां, टूटे दिल के साथ मंधाना ने मैदान पर वापसी की है. मंधाना 21 दिसंबर से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी गई हैं.

उनके भाई श्रवण मंधाना ने इंस्टाग्राम पर उनकी बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसके साथ हार्ट इमोजी भी लगाईं. फोटो में स्मृति को एक प्राइवेट जगह पर ट्रेनिंग जर्सी पहने, पैड लगाकर और थ्रोडाउन का सामना करते हुए देखा जा सकता है. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई फैंस ने इस मुश्किल समय में मैदान पर वापस लौटने के लिए स्मृति के डेडीकेशन की तारीफ की.

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद श्रीलंका सीरीज की तैयारियों में जुटीं स्मृति मंधाना.

आखिरी बार कब खेला था मैच?
स्मृति मंधाना आखिरी बार भारत के लिए पिछले ही महीने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक्शन में दिखी थीं, जिसे भारत ने जीतकर पहली बार खिताब जीता था. मंधाना ने भारत को 2025 महिला वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी अब वह 21 से 30 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ घर पर होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगी. ये मैच विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे. स्मृति 9 जनवरी से नवी मुंबई में शुरू होने वाली आगामी महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी भी करेंगी.

स्मृति मंधाना ने सात दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके यह साफ कर दिया कि उनकी शादी टूट गई है. उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह स्पष्ट करना जरूरी है कि शादी रद्द कर दी गई है.’ उन्होंने दोनों परिवारों के लिए प्राइवेसी बनाए रखने को कहा. मंधाना ने यह भी कहा कि क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बनी हुई है और भारत का प्रतिनिधित्व करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंधाना के पोस्ट के बाद पलाश मुच्छल ने भी इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया. पलाश ने लिखा कि उन्होंने इस रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला किया है और इस समय को अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर में से एक बताया. मुच्छल ने रिश्ते के बारे में चल रही ‘बेबुनियाद अफवाहों’ पर ध्यान न देने की अपील की और झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

23 नवंबर को क्या हुआ था?
मंधाना और पलाश की शादी की तारीख 23 नवंबर को सांगली, महाराष्ट्र में तय थी. हालांकि, शादी की रस्मों को अचानक टाल दिया गया था. इसका तुरंत कारण यह था कि शादी की सुबह मंधाना के पिता को दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके कुछ ही देर बाद खबरें आईं कि पलाश मुच्छल को भी कथित तौर पर तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके कुछ समय बाद पलाश मुच्छल के बेवफा होने की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैलने लगीं. हालांकि, न तो पलाश और न ही स्मृति ने सार्वजनिक रूप से इन आरोपों की पुष्टि की है. पलाश मुच्छल ने अपने बयान में इन अफवाहों को ‘बेबुनियाद’ बताया है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

टूटे दिल के साथ मैदान पर लौटीं मंधाना, प्यार में धोखा खाने के बाद थामा बल्ला



Source link