मंडला में कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, VIDEO: मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई दुर्घटना; कार सवार मौके से फरार – Mandla News

मंडला में कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, VIDEO:  मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई दुर्घटना; कार सवार मौके से फरार – Mandla News


मंडला जिले के बड़ी खैरी ग्राम में एक सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया है। इस हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अनिल मेहरा की मौत हो गई। घटना 6 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे डिंडौरी रोड स्थित योगिराज अ

.

कार से उतरे सवार, फिर हुए फरार

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घने कोहरे के बीच अनिल मेहरा सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। तभी पीछे से आई एक महरून/लाल रंग की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे हवा में उछल गए। टक्कर के बाद कार रुकी और उसमें से कुछ लोग बाहर निकले, जिन्होंने मौके का मुआयना किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद वे वहां से चले गए।

मृतक अनिल मेहरा।

दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों की नजर घायल अनिल मेहरा पर नहीं पड़ी। वे लगभग आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

फुटेज के आधार पर पहचान जारी

कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर रही है। वाहन और उसके चालक का जल्द पता लगाकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।



Source link