मैं चुप हूं इसका ये मतलब नहीं… पलाश संग शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के इस पोस्ट ने मचाई सनसनी

मैं चुप हूं इसका ये मतलब नहीं… पलाश संग शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के इस पोस्ट ने मचाई सनसनी


Smriti Mandhana Instagram Post: भारतीय महिला क्रिकेट की ‘क्वीन’ कही जाने वाली स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं. संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने के बाद मंधाना ने बल्ला थाम लिया है और वो जल्द क्रिकेट के मैदान पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. इस बीच स्मृति मंधाना का हालिया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसको बहुत कम समय में चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

पिछले महीने 23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होने वाली थी, लेकिन इसी दिन भारतीय क्रिकेटर के पिता को दिल का दौड़ा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद स्मृति-पलाश की शादी टल गई. सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल को लेकर कई तरह की बातें सामने आई. रविवार, 7 दिसंबर को स्मृति मंधाना ने एक लंबा पोस्ट शेयर कर लिखा कि उनकी शादी कैंसिल हो गई है और वो अब मूव ऑन होना चाहती हैं.

स्मृति मंधाना का पोस्ट वायरल 

Add Zee News as a Preferred Source


रविवार को शादी कैंसिल होने की जानकारी देने के बाद मंगलवार को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट किया. मोबाइल फोन कंपनी के लिए विज्ञापन शूट में स्टार क्रिकेटर ने कुछ ऐसा कहा, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय है. ऐड वीडियो में स्मृति ने कहा- मेरे लिए, शांति का मतलब मौन नहीं नियंत्रण है, जिसको जो बोलना है… बोलने दो, मैं शांत रहकर जवाब दूंगी. इस पोस्ट को आठ घंटे से भी कम समय में चार लाख से ज़्यादा लाइक मिल गए.

 

स्मृति मंधाना ने भावुक पोस्ट में क्या लिखा?

इससे पहले रविवार को स्मृति मंधाना ने अपने दुख को जाहिर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा और साथ ही फैंस से अपील भी की. वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय खुलकर बात करना मेरे लिए जरूरी है. मैं एक बहुत ही निजी इंसान हूं और इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि अब मेरी शादी रद्द हो गई है.

स्मृति मंधाना ने आगे लिखा कि मैं इस मामले को यहीं विराम देना चाहती हूं और आप सभी से भी यही अनुरोध करती हूं. मैं आपसे इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करने और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने की अनुमति देने का अनुरोध करती हूं. मेरा मानना ​​है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है, और मेरे लिए, वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं आशा करती हूं कि मैं यथासंभव लंबे समय तक भारत के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा. आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद. अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना पर जान लुटाती हैं ये दोस्त, मुश्किल समय में साये की तरह थीं साथ… अब इस कदम से जीता दिल

 





Source link