वैभव सूर्यवंशी के बिना भी जीती उनकी टीम, यूपी के लिए कुछ नहीं कर पाए रिंकू सिंह

वैभव सूर्यवंशी के बिना भी जीती उनकी टीम, यूपी के लिए कुछ नहीं कर पाए रिंकू सिंह


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए 14, 13, 5, 108*, 46 और 11 रन की पारियां खेली. अब अंडर-19 एशिया कप में उनका चयन भारतीय टीम में हो चुका है, जिसके चलते उन्हें SMAT से अपनी टीम का साथ छोड़ना पड़ा फिर भी उनकी टीम यूपी के खिलाफ मैच जीतने में कामयाब रही.

वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह

कोलकाता: वैभव सूर्यवंशी के बिना भी उनकी टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को जीत गई. दरअसल, 12 दिसंबर से शुरू हो रहे अंडर-19 एशिया कप के लिए वैभव को बिहार के स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में आठ दिसंबर को बिहार का मुकाबला जब ग्रुप बी के मैच में उत्तर प्रदेश से हुआ तो टीम को इस 14 साल के उभरते सुपरस्टार की कमी बिलकुल भी नहीं खली. सलामी बल्लेबाज पीयूष सिंह की 54 गेंदों में 57 रन की पारी के दम पर बिहार ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली.

25 गेंद में सिर्फ 19 रन बना पाए रिंकू
भारत के टी-20 स्पेशलिस्ट रिंकू सिंह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. रिंकू 25 गेंदों पर सिर्फ 19 रन ही बना पाए. पहले बैटिंग करते हुए यूपी की टीम छह विकेट खोकर 144 रन ही बना पाई. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए प्रशांत वीर ने जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के मैदान पर 26 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर टीम का स्कोर 144 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

बिहार के लिए मंगल महरौर की घातक गेंदबाजी
बिहार के लिए मध्यम गति की गेंदबाजी करने वाले मंगल महरौर को कप्तान सकीबुल गनी (20 रन पर एक विकेट) और साकिब हुसैन (31 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला. इन दोनों ने अपने-अपने चार ओवरों में एक-एक विकेट लिया. आमोद यादव महंगे साबित हुए और उन्होंने एकमात्र सफलता के लिए 50 रन लुटाए. यूपी के मध्यक्रम के बल्लेबाज समीर रिजवी को भी महरौर ने 17 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद आउट किया जबकि तेज गेंदबाज शिवम मावी 12 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे.

बिहार के लिए पीयूष सिंह की जबरदस्त फिफ्टी
लक्ष्य का पीछा करते हुए पीयूष सिंह (54 गेंद में 57 रन) और विकेटकीपर आयुष लोहारुका (36 गेंदों में 36 रन) की सलामी जोड़ी ने 11.3 ओवर में 83 रन जोड़कर बिहार को मजबूत शुरुआत दिलाई. पीयूष ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. बिपिन सौरभ ने 16 गेंदों में नाबाद 26 रन की आक्रामक पारी खेलकर बिहार की जीत सुनिश्चित की. प्रिंस यादव 24 रन पर तीन विकेट के साथ उत्तर प्रदेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे.

महाराष्ट्र को राहुल त्रिपाठी ने जिताया
ग्रुप के एक अन्य मैच में महाराष्ट्र ने राहुल त्रिपाठी के 83 रन की शानदार पारी के बाद जलज सक्सेना, तनय सांघवी और विक्की ओस्तवाल के तीन-तीन विकेटों से गोवा को 15 रन से हराया. महाराष्ट्र ने सात विकेट पर 161 रन बनाने के बाद गोवा को 19.3 ओवर में 146 रन पर आउट कर दिया. चंडीगढ़ ने एक गेंद शेष रहते रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को चार विकेट से मात दी. चंडीगढ़ ने अर्जुन आजाद (63) और शिवम भांबरी (42) की शानदार बल्लेबाजी से जीत के लिये मिले 147 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

वैभव सूर्यवंशी के बिना भी जीती उनकी टीम, यूपी के लिए कुछ नहीं कर पाए रिंकू सिंह



Source link