सिवनी के मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर बाइबल से प्रार्थना कराने और ‘परम पिता परमात्मा’ कहने के बाद ‘अमीन’ कहलवाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर प
.
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार ने घटनास्थल का पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों को एक विशेष धर्म की ओर प्रेरित किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और अनुचित है।
विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल में किसी भी भारतीय महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी या राष्ट्रीय प्रतीक की तस्वीरें नहीं लगी थीं, जिसे आपत्तिजनक बताया गया।
स्कूल पहुंचे नायब तहसीलदार और टीआई।
तिलक लगाने से रोका जाता है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक सूजल मिश्रा ने बताया कि मिशन स्कूल में बाइबल की कुछ पंक्तियों को छात्रों से दोहराने को कहा जाता है, साथ ही ‘अमीन’ भी कहलवाया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों को हाथ में कड़ा पहनने, तिलक लगाने और कलावा बांधकर स्कूल न आने को कहा जाता है।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रों से बातचीत की और क्लासरूम से मिली नए नियम पुस्तक को जब्त कर लिया।

प्रभारी प्राचार्य से चर्चा करते पुलिस अधिकारी।
सालों से स्कूल में ये सब चल रहा
मिशन स्कूल की प्रभारी प्राचार्य मधुलिका सिंह का कहना है कि जब उनकी प्रार्थना समाप्त हुई तो बजरंग दल के कुछ लोग आए और उन पर धर्मांतरण का काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो चीजें उनकी शाला में सालों से चली आ रही हैं, उन्होंने उसी तरीके से काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह आज के लिए केवल प्रभार में हैं।
पंचानामा बनाकर अधिकारियों को भेजा
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपने की पुष्टि की।