Smriti Mandhana-Jemimah Rodrigues Friendship: फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का एक फेमस डायलॉग है, ‘प्यार में जुनून है… लेकिन दोस्ती में सुकून है.’ भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी में फिलहाल उथल-पुथल मची हुई है. 23 नवंबर को वो संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेने वाली थीं, लेकिन अचानक ये शादी कैंसिल हो गई. पता चला कि स्मृति के पिता को दिल का दौड़ा पड़ा है और इसी वजह से स्टार बल्लेबाज ने शादी टाल दी है. जब स्मृति मंधाना पिता के स्वास्थ्य और शादी स्थगित होने के कारण गम में डूबी हुई थीं, तब उनकी दोस्त साये की तरह उनके साथ थीं.
हम बात कर रहे हैं स्टार भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिगेज की, जिनकी दोस्ती को आज दुनिया सलाम कर रही है. जब स्मृति मंधाना शादी को लेकर बेहद खुश थीं, तब भी जेमिमा उनके साथ थीं और जब 23 नवंबर को स्मृति पर दुखों का पहाड़ टूटा, तब भी जेमिमा चट्टान की तरह खड़ी थीं. उन्होंने अपने बेस्टफ्रेंड के हर सुख-दुख में साथ निभाया है.
स्मृति मंधाना के लिए दी बड़ी कुर्बानी
स्मृति मंधाना की शादी में शिरकत करने के लिए जेमिमा ऑस्ट्रेलिया से भारत आई थीं. स्टार बल्लेबाज तब विमेन बिग बैश लीग खेल रही थीं. शादी के बाद वो दोबारा ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली थीं, लेकिन दोस्ती के लिए उन्होंने बड़ी कुर्बानी देने का फैसला किया. स्मृति मंधाना के दुख में जेमिमा ने उनके साथ रहने का निर्णय लिया और विमेन बिग बैश लीग खेलने वापस नहीं गईं.
जेमिमा ने फिर जीता फैंस का दिल
रविवार, 7 दिसंबर को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम के जरिए खुद इस बात पर मुहर लगा दी कि पलाश मुच्छल संग उनका रिश्ता अब टूट चुका है और वो जिंदगी में मूव ऑन करना चाहती हैं. मंधाना ने इसके बाद पलाश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया. दोस्त के साथ साये की तरह रहने वाली जेमिमा ने भी साथी का साथ दिया और उन्होंने भी सिंगर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. स्मृति के लिए जेमिमा का प्यार, त्याग और दोस्ती देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और साथ ही इस दोस्ती को नजर ना लगने की दुआ भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पलाश मुच्छल ने अचानक डिलीट किया स्मृति मंधाना के साथ सबसे रोमांटिक VIDEO, बीच मैदान में किया था ये काम