IND vs SA, Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का रोमांच शुरू होने वाला है. पहला मुकाबला 9 दिसंबर को है, यानी अब से कुछ घंटे के बाद..वैसे तो टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं, जो मेहमान टीम के होश उड़ा सकते हैं, लेकिन यहां हम आपके लिए उस मैच विनर के बारे में बता रहे हैं, जो अफ्रीका टीम को अकेले ही तहस नहस कर सकता है. इस खिलाड़ी ने दोनों देशों के बीच हुए टी20 मैचों में रनों की बारिश की. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद यही एक ऐसा खिलाड़ी है, जिनसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हमेशा बढ़िया खेला है. ये कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन पर सभी की नजर रहने वाली है. अफ्रीका के खिलाफ टी20 में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं.
सूर्यकुमार यादव ने टी20 में अफ्रीका के खिलाफ 1 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं. वो 11 बार इस टीम के खिलाफ खेल चुके हैं और बल्ले से 372 रन किए. पहला टी20 मैच कटक में होगा. इस मुकाबले में सूर्या फिर से तबाही मचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. नीचे जानिए भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गजों के बारे में..
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन
डेविड मिलर- 25 मैचों में 1 शतक और 2 फिफ्टी के दम पर 524 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा- 18 मैचों में 1 शतक और 2 फिफ्टी के साथ 429 रन किए थे. विराट कोहली- 14 मैचों में 3 फिफ्टी के साथ 394 रन किए थे. सूर्यकुमार यादव- 11 मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 372 रन. क्विंटन डी कॉक- 11 मैचों में 1 शतक और 4 फिफ्टी के दम पर कुल 351 रन किए.
दमदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव पिछले करीब एक साल से भले ही टी20 इंटरनेशनल में अपने रंग में ना दिखे हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट के टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उनका बल्ला आग उगल रहा है. सूर्या ने अब तक 5 मैच खेले और 41.25 की औसत से कुल 165 रन बनाए हैं. हर मैच में उनके बल्ले से 40 या फिर 30 रनों की पारियां निकलीं. 47, 35, 31, 20, 32 ये उनकी आखिरी 6 पारियों के स्कोर हैं.
सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर कैसा रहा?
सूर्यकुमार यादव टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. उन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में 95 मैचों में 36.72 के औसत से 2754 रन किए हैं. जिसमें 4 शतक और 21 फिफ्टी हैं. वो रोहित शर्मा (4231) और विराट कोहली (4188) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सूर्या के पास मैदान की चारों दिशाओं में शॉट खेलने की जबरदस्त क्षमता है. हालांकि पिछले कुछ महीनों से वो उस रिदम में नहीं दिखे, जिसके लिए पहचाने जाते हैं. ऐसे में देखना होगा कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी बैटिंग करते हैं.
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच – 9 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, कटक
दूसरा टी20 मैच – 11 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, चंडीगढ़
तीसरा टी20 मैच – 14 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, धर्मशाला
चौथा टी20 मैच – 17 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, लखनऊ
पांचवां टी20 मैच – 19 दिसंबर, शाम 7:00 बजे, अहमदाबाद
ये भी पढ़ें: 34 चौके 14 छक्के…आयुष-अभिषेक से सभी खतरनाक बल्लेबाज…SMAT में बना रन मशीन…6 मैचों में कूटे डाले 343 रन