WC से पहले PAK का नो चेंज फॉर्मूला…! IND के खिलाफ मैच से पहले क्या है प्लान?

WC से पहले PAK का नो चेंज फॉर्मूला…! IND के खिलाफ मैच से पहले क्या है प्लान?


Last Updated:

T20 World Cup 2026 Salman Ali Agha: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का कहना है कि उनकी टीम अगले साल फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली, बाबर आजम, उस्मान खान, नसीम शाह सरीखे प्लेयर्स पर भरोसा बरकरार रखा जाएगा. आपको मालूम हो कि ये टूर्नामेंट भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

कराची: पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने अगले साल के शुरू में होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में किसी भी बड़े बदलाव से इनकार किया और कहा कि पिछले कुछ महीनो में खिलाड़ियों को उनकी विशिष्ट भूमिकाएं सौंपे जाने के बाद टीम में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

पाकिस्तान ने इस साल एशिया कप के फाइनल में भारत से मिली हार के बाद बड़े बदलाव करते हुए अब्दुल समद, बाबर आजम, उस्मान खान और नसीम शाह को टीम में शामिल किया था. पाकिस्तान ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में हराया और फिर पिछले महीने जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला जीती. सलमान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पॉडकास्ट पर कहा:

मुझे विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टी-20 टीम में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता है. मुझे लगता है कि हमारा मौजूद संयोजन विश्व कप में भी बरकरार रहेगा. पिछले कुछ महीनो में प्रत्येक खिलाड़ी को कुछ विशिष्ट भूमिका दी गई और टीम के प्रदर्शन में उसके बाद सुधार हुआ है.

पाकिस्तान को विश्व कप से पहले छह टी-20 मैच खेलने हैं. विश्व कप अगले साल सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी को कोलंबो में होगी. सलमान ने कहा कि मैचों की सीमित संख्या के कारण बड़े बदलाव करना मुश्किल होगा.

उन्होंने कहा, ‘विश्व कप से पहले हमें छह टी-20 मैच खेलने हैं और मुझे नहीं लगता कि हम इन बचे हुए मैचों में अब कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं. हमें अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखानी होगी और मौजूदा संयोजन के साथ ही आगे बढ़ना होगा.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

WC से पहले PAK का नो चेंज फॉर्मूला…! IND के खिलाफ मैच से पहले क्या है प्लान?



Source link