पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने उड़ाया IPL का सबसे सामने मजाक

पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने उड़ाया IPL का सबसे सामने मजाक


Last Updated:

Wasim Akram takes a dig on IPL: इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मजाक बनाया है.लंदन में PCB ने PSL प्रमोशनल रोडशो किया, जिसमें वसीम अकरम ने IPL के लंबे शेड्यूल पर तंज कसा और PSL की तेज फॉर्मेट व बॉलिंग टैलेंट की तारीफ की.

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उड़ाया आईपीएल का मजाक

नई दिल्ली. इस हफ्ते पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर दुनियाभर की नजरें तब गईं जब लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर एक हाई-प्रोफाइल प्रमोशनल रोडशो आयोजित किया गया. वसीम अकरम ने इस इवेंट के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर तंज कस दिया. PCB ने 2026 सीजन से पहले इस ऐतिहासिक मैदान पर दो बड़े सेशंस आयोजित किए. पहले सेशन में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, पूर्व कप्तान वसीम अकरम और रमीज राजा के साथ PSL के CEO सलमान नसीर मौजूद थे. दूसरे सेशन में मौजूदा स्टार्स बाबर आजम, हारिस रऊफ, साहिबजादा फरहान और फिर से वसीम अकरम मंच पर आए.

वसीम अकरम ने IPL के ढाई महीने से ज्यादा लंबे शेड्यूल की तुलना PSL के छोटे और तेज फॉर्मेट से की. पाकिस्तान की टी20 लीग आमतौर पर एक महीने से थोड़ा ज्यादा चलती है. अकरम ने IPL के लंबे शेड्यूल पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट “कभी खत्म ही नहीं होता”, बच्चे बड़े हो जाते हैं, वो लीग खत्म ही नहीं होती.”

अकरम ने कहा, “लीग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ 34-35 दिन चलती है, अगले साल शायद थोड़ा और बढ़ जाए.” अकरम ने मजाक में कहा, “विदेशी खिलाड़ी जब पाकिस्तान आते हैं, तो 35-40 दिन रहना पसंद करते हैं. इससे ज्यादा, ढाई से तीन महीने. सबके लिए बहुत लंबा हो जाता है. मुझे भी बोरियत होने लगती है.”

उन्होंने कहा, “BBL इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. उन्होंने भी ढाई महीने से शुरुआत की थी. चार-पांच साल बाद उन्हें समझ आया कि यह काम नहीं कर रहा. अब उनकी लीग करीब 40 दिन की हो गई है. यही PSL की खूबसूरती है. टैलेंट की बात करें तो जब भी मैं विदेशी खिलाड़ियों से बात करता हूं, वे कहते हैं कि PSL में बॉलिंग टैलेंट सबसे ज्यादा है, क्योंकि यहां क्वालिटी है, क्वांटिटी नहीं.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने उड़ाया IPL का सबसे सामने मजाक



Source link