रायसेन में स्कूल बसों पर 2.43 लाख का जुर्माना: ओवरलोडिंग पर 473 चालान काटे, सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत – Raisen News

रायसेन में स्कूल बसों पर 2.43 लाख का जुर्माना:  ओवरलोडिंग पर 473 चालान काटे, सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत – Raisen News



रायसेन यातायात पुलिस ने मंगलवार को सांची रोड पर स्कूल बसों और वैनों की जांच करते हुए सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात प्रभारी लता मालवीय ने मौके पर वाहनों की फिटनेस, फर्स्ट एड किट और सुरक्षा उपकरणों की जाँच की।

.

जांच में सामने आया कि एक स्कूल वैन, जिसकी क्षमता 8 बच्चों की थी, उसमें 15 से अधिक बच्चे सवार थे। पुलिस ने चालकों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने की सख्त हिदायत दी। सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल की दो बसों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें एक बस की फिटनेस और दूसरी की प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) पूरी नहीं थी।

500-500 रुपये का जुर्माना लगाया चार अन्य वैन पर भी 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया, क्योंकि उनमें फर्स्ट एड किट और अन्य सुरक्षा मानक पूरे नहीं थे। अभियान के दौरान अग्निशमन यंत्र, पैनिक बटन, सीटबेल्ट और हेलमेट जैसी सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई और चालकों को सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

473 चालान और 2.43 लाख रुपये का जुर्माना

यातायात पुलिस ने अब तक हेलमेट न पहनने, सीटबेल्ट न लगाने, बिना बीमा वाहन चलाने और तेज गति के खिलाफ कुल 473 चालान बनाए। इन चालानों से लगभग 2 लाख 43 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 26 नवंबर से चलाया जा रहा है।



Source link