भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हुए हैं.कुछ ऐसे भी प्लेयर हुए हैं जिन्होंने समय-समय पर अपने प्रदर्शन के दम पर जमकर कहर बरपाया है. इसी क्रम में आज हम बात करने वाले हैं साल 2025 में वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के बारे में. इस लिस्ट में नंबर 1 पर एक ऐसा गेंदबाज है जिसका नाम सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है.जी हां इस फेहरिस्त में जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद सिराज नहीं बल्कि एक युवा खिलाड़ी का नाम शामिल है, जिसके ऊपर आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा बनी रहती है. चलिए जानते हैं वनडे फॉर्मेट में साल 2025 में भारत का नंबर 1 गेंदबाज कौन रहा है.
हर्षित राणा
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस फेहरिस्त में नंबर 1 पर भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नाम है. हर्षित ने साल 2025 में भारतीय टीम की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम किया है. उन्होंने 11 मैचों में 6.20 की इकोनॉमी से 20 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 4/39 की रही है.
कुलदीप यादव
इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के फिरकी के जादूगर कुलदीप यादव का नाम है. कुलदीप ने साल 2025 में खेले 11 मैचों की 11 पारियों में 5.28 की इकोनॉमी से 19 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 4/41 का रहा है. कुलदीप ने टी20 के साथ-साथ वनडे में भी टीम इंडिया के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है.
रविंद्र जडेजा
तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा नाम शुमार है. जडेजा ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ वनडे क्रिकेट में भी जमकर कहर बरपाने का काम किया है. उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 4.45 की इकोनॉमी रेट से 12 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/26 का रहा है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: 45 खिलाड़ी 2 करोड़ की बोली, इन 3 खिलाड़ियों पर पानी की तरह बरसेगा पैसा, समझें पूरा गणित