शहडोल बस स्टैंड पर ड्यूटी के दौरान आरक्षक महेश पाठक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। इस घटना से जिले में आक्रोश बढ़ गया है। वीडियो में दिख रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे दादू एंड संस की एक तेज रफ्तार बस ने आरक्षक महेश पाठक को कुचल दिया, जिससे उ
.
यह घटना उस स्थान पर हुई जहां पुलिस विभाग का सीसीटीवी कैमरा लगा है। हालांकि, यह कैमरा पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। यह क्षेत्र अत्यधिक भीड़भाड़ वाला माना जाता है। हादसे की जांच के लिए पुलिस को पास की एक दुकान में लगे निजी कैमरे की फुटेज पर निर्भर रहना पड़ा।
बस संचालक पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप
स्थानीय लोगों और बस स्टैंड के कर्मचारियों ने दादू एंड संस की बसों पर लंबे समय से मनमानी करने का आरोप लगाया है। यातायात विभाग, परिवहन विभाग और अन्य ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने भी इन बसों के खिलाफ शिकायतें की हैं। आरोप है कि बस संचालक के प्रभाव के कारण संबंधित विभाग कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।
ब्यौहारी बस स्टैंड से लेकर आधे शहर तक दादू एंड संस और दीपक ट्रेवल्स की बसों का अवैध कब्जा देखा जाता है। नेशनल हाईवे पर ब्यौहारी थाना के ठीक बगल में बस संचालकों ने वर्षों से सड़क के एक हिस्से को अघोषित यार्ड बना रखा है। इस पर भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
सीसीटीवी चालू करने और व्यवस्था सुधारने की मांग
आरक्षक की मौत के बाद भी बस स्टैंड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। बसें अभी भी मनमाने तरीके से स्टैंड के अंदर खड़ी रहती हैं, जिससे अव्यवस्था और सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस अपने ही जवान की मौत के बाद सख्त कदम नहीं उठा रही, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
इस हादसे के बाद नागरिकों में गहरा गुस्सा है। वे बस संचालकों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू करने और बस स्टैंड की अव्यवस्था को दूर करने की मांग कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े…
1. राजकीय सम्मान के साथ आरक्षक का अंतिम संस्कार; बस की टक्कर से हुई थी मौत

शहडोल बस स्टैंड पर ड्यूटी के दौरान रविवार को हुए हादसे में शहीद आरक्षक महेश पाठक का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृह ग्राम रीवा में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में भावुक माहौल रहा और लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवारजन, रिश्तेदार, ग्रामीण और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उन्हें विदाई देने पहुंचे। पढ़े पूरी खबर…
2. आरक्षक की मौत, सांसद ने सीएम से आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की

शहडोल लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह ने सड़क दुर्घटना में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले आरक्षक महेश पाठक के परिवार की सहायता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजा है। सांसद ने पत्र में दिवंगत आरक्षक को शहीद का दर्जा देने, परिवार को अधिकतम आर्थिक सहायता प्रदान करने और परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है। पढ़े पूरी खबर…