Hardik Pandya-Mahieka Sharma Relationship: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या प्रोफेशनल के साथ-साथ निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ की किताब खोली और खुल्लम-खुल्ला बता दिया कि उनकी जिंदगी में ‘लेडी लक’ की एंट्री हो चुकी है. हार्दिक ने मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिश्ते को कन्फर्म किया.
हार्दिक पांड्या सितंबर में यूएई में हुए एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे और इस वजह से दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. इस दौरान माहिका शर्मा के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं और स्टार क्रिकेटर ने हॉट मॉडल के साथ अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया. तब से दोनों की प्रेम कहानी चर्चा में थी, लेकिन अब हार्दिक-माहिका ने अपने-अपने तरीके से इस लव स्टोरी पर मुहर लगा दी है.
हार्दिक ने माहिका पर ऐसे लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि चोटें मानसिक रूप से आपको परखती हैं और मन में कई तरह के संदेह पैदा करती हैं. मेरी सफल वापसी का बहुत बड़ा श्रेय मेरे प्रियजनों को जाता है. मेरी साथी का विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूंगा. जब से वो मेरे जीवन में आई है, तब से वो मेरे लिए हमेशा सबसे अच्छी रही है. उसके आने के बाद से कई अच्छी चीजें हुई हैं.
माहिका ने हार्दिक को दिया ‘किंग’ का दर्जा
हार्दिक पांड्या की आतिशी पारी देखकर उनकी गर्लफ्रेंड इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने स्टार ऑलराउंडर को ‘किंग’ का दर्जा दे दिया. माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें टीवी पर हार्दिक पांड्या तूफानी फिफ्टी के बाद जश्न मना रहे थे. माहिका ने तस्वीर के नीचे लिख दिया- ‘KING’.
जल गए होंगे कोहली फैंस!
हार्दिक पांड्या के लिए प्यार लुटाना तो ठीक था, लेकिन माहिका ने उन्हें अचानक ‘किंग’ कह दिया है. इस टाइटल पर पिछले कई सालों से विराट कोहली का हक रहा है. माहिका ने जैसे ही हार्दिक को ‘किंग’ कहा, सोशल मीडिया पर कोहली फैंस थोड़े नाराज हो गए. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में हार्दिक ने 28 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराकर सीरीज मन 1-0 की बढ़त बना ली है.
ये भी पढ़ें: कटक में कट गई साउथ अफ्रीका की नाक! भारत ने कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा, दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड