शुभम मरमट / उज्जैन. दिसंबर की कड़ाके की ठंड जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे स्किन की दिक्कतें भी बढ़ने लगती हैं. इस मौसम में त्वचा जल्दी रूखी, बेजान और सेंसिटिव हो जाती है. हाथ-पैर फटना, चेहरे का ग्लो कम होना और स्किन ड्राई महसूस होना आम परेशानी है. ऐसे में रोजाना स्किन का ख्याल रखना भी थोड़ा मुश्किल लगने लगता है. लेकिन अगर आप कुछ आसान उपाय अपनाएं, तो ठंड में भी आपकी स्किन नरम, चमकदार और हेल्दी रह सकती है.
सर्दियों में लोगों की एक और बड़ी समस्या होती है धूप में ज्यादा देर बैठना. धूप अच्छी लगती है, लेकिन इसी वजह से चेहरा जल्दी टैन हो जाता है और रंगत काली पड़ने लगती है. कई लोगों को समझ ही नहीं आता कि चेहरा क्यों काला हो रहा है. जबकि कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इस समस्या को बिल्कुल खत्म कर सकते हैं.
क्या है कहते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट
उज्जैन की ब्यूटी एक्सपर्ट अर्पिता शर्मा बताती हैं कि सर्दियों में हवा की नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा बहुत ड्राई हो जाती है. ड्राई स्किन गहरी और डल लगती है, इसलिए चेहरा काला दिखने लगता है. इसके अलावा भले ही सर्दियों में धूप हल्की लगे, लेकिन UV किरणें तब भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं. अगर ठंड में टैनिंग और कालेपन से बचना है, तो थोड़ा-सा स्किनकेयर रूटीन जरूरी है. यहां कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, जो आपकी स्किन को वापस निखार देंगे.
1. चेहरे पर ताज़ा एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को नमी देता है और चेहरे की रंगत निखारता है. इसे रोजाना चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें. ऐसा करने से चेहरे पर एक दम निखार आएगा.
2. नींबू का पानी से टैन हटाएं
अगर स्किन धूप में काली हो गई है, तो 3-4 बूंद नींबू का रस थोड़ा पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 20–30 मिनट बाद पानी से धो लें. यह डार्क स्पॉट्स कम करता है और कालेपन को हटाता है.
3. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गंदगी निकालती है और टैनिंग को हटाने में मदद करती है .इसे दही, नींबू या ग्लिसरीन मिलाकर फेस पैक के रूप में लगाएं. चेहरा साफ और ग्लोइंग दिखने लगता है.
4. रात में नाइट केयर जरूर करें
सोने से पहले चेहरे को साफ करें और हल्का मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम लगाएं. चाहें तो बादाम या नारियल तेल से मसाज कर लें. यह त्वचा को रातभर रिपेयर करता है और सुबह चेहरा फ्रेश दिखता है.